03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बंशी बजी तो खींचे चले आए ‘ लापता ‘ विधायक

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google
  • पार्टी के फैसले का चूरन बनाने वाले पूरन अब 27 को रखेंगे अपना पक्ष

एफएनएन, देहरादून: खुद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जिस विधायक को पिछले 3 दिन से खोज रहे थे, उनके दीदार न सही, फोन पर दो-चार होने का मौका मिल गया। बात कर रहे हैं लोहाघाट से भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल की जो आजकल सुर्खियां बने हैं। अब वह 27 अगस्त को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत के सामने पेश होंगे और अपने ‘ लापता’ होने के कारण सहित वह परिस्थितियां भी बताएंगे जिसको लेकर उन्होंने अपनी ही सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। अपने विधानसभा क्षेत्र में एक पुल निर्माण के मामले में असंतोष जाहिर करने के कारण विधायक चर्चा बने हैं। इसके पीछे तमाम निहितार्थ निकाले जा रहे हैं। इसी के मद्देनजर 21 अगस्त को भाजपा कोर कमेटी की बैठक में इस प्रकरण पर चर्चा हुई। तय किया गया था विधायक को बुलाकर उनका पक्ष जाना जाएगा लेकिन विधायक का अता ना पता। भगत ने पहले उनको 23 अगस्त को देहरादून तलब किया, लेकिन वह नहीं पहुंचे।मोबाइल भी स्विच ऑफ कर लिया। 24 अगस्त को यही स्थिति बनी रही। आखिरकार, मंगलवार को वह जैसे-तैसे भगत की पकड़ में आ ही गए। उनसे मोबाइल पर संपर्क हो गया। कुल मिलाकर बड़ा सवाल यह है कि जब पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को अपने ही विधायक की खोज में 3 दिन लग गए तो आखिर आम लोगों का क्या हाल होगा जो पहाड़ पर विषम परिस्थितियों में समस्याओं से दो-चार हो रहे है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Kedarnath Yatra Accident : सोनप्रयाग में पहाड़ी से पत्थर गिरने से युवक की मौत

एफएनएन, उत्तराखंड : Kedarnath Yatra Accident रुद्रप्रयाग जिले में...

Ghaziabad Car Fire शास्त्री नगर में खड़ी कार में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

एफएनएन, गाजियाबाद : Ghaziabad Car Fire गाजियाबाद के शास्त्री...

Bhawali Road Accident : 100 फीट गहरी खाई में गिरी कार; 5 लोगों की मौत

एफएनएन, उत्तराखंड : Bhawali Road Accident नैनीताल जिले में...

Topics

Kedarnath Yatra Accident : सोनप्रयाग में पहाड़ी से पत्थर गिरने से युवक की मौत

एफएनएन, उत्तराखंड : Kedarnath Yatra Accident रुद्रप्रयाग जिले में...

Bhawali Road Accident : 100 फीट गहरी खाई में गिरी कार; 5 लोगों की मौत

एफएनएन, उत्तराखंड : Bhawali Road Accident नैनीताल जिले में...

Cockroach Janata Party : सोशल मीडिया पर क्यों ट्रेंड कर रही CJP, क्या है इसके पीछे की कहानी ?

एफएनएन, चंडीगढ़ : Cockroach Janata Party सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img