03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पर्यटन मानचित्र पर लाएंगे बागेश्वर का उत्तरायणी मेला, सीएम धामी ने कहा- प्रवासियों को मेले से जोड़ेंगे

एफएनएन, देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मकर संक्रांति पर्व पर बागेश्वर में मनाए जाने वाले उत्तरायणी मेले को पर्यटन मानचित्र पर लाया जाएगा। प्रवासी उत्तराखंडियों को भी मेले से जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बागेश्वर का ऐतिहासिक उत्तरायणी मेले को भव्य रूप से मनाया जाएगा।

मेले को पहचान दिलाने के लिए देश-विदेश के पर्यटकों को उत्तरायणी मेले की सांस्कृतिक व ऐतिहासिक महत्व के बारे में जानकारी दी जाएगी। 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अटल के जन्म जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। सरकार ने सुशासन के लिए अनेक महत्वपूर्ण पहल की हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण में अटल जी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह महाराज के पुत्र साहिबजादा जोरावर सिंह और साहिबजादा फतेह सिंह ने अपनी छोटी सी उम्र में धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सर्वोच्च बलिदान के सम्मान में 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की है। इस दिवस पर विशेष रूप से राज्य के विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जल्द ही इन कार्यक्रमों को लेकर पर्यटन, संस्कृति, शिक्षा व अन्य संबंधित विभागों की बैठक की जाएगी।

Hot this week

Selakui इंडस्ट्रियल एरिया में कबाड़ के गोदाम में भीषण आग, आसमान में छाया काले धुएं का गुबार

एफएनएन. विकासनगर : Selakui देहरादून के सेलाकुई थाना क्षेत्र...

Jauljibi मेले में CM धामी के सामने बवाल, माइक बंद होने पर विधायक हरीश धामी भड़के; मंच पर हुई तीखी बहस

एफएनएन, धारचूला (पिथौरागढ़) : Jauljibiउत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़...

जिला अस्पताल में मौत के घाट उतारे गए युवक के परिजनों का प्रदर्शन

शुक्रवार को जिला अस्पताल में आपातकालीन कक्ष के बाहर...

Topics

Jauljibi मेले में CM धामी के सामने बवाल, माइक बंद होने पर विधायक हरीश धामी भड़के; मंच पर हुई तीखी बहस

एफएनएन, धारचूला (पिथौरागढ़) : Jauljibiउत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़...

जिला अस्पताल में मौत के घाट उतारे गए युवक के परिजनों का प्रदर्शन

शुक्रवार को जिला अस्पताल में आपातकालीन कक्ष के बाहर...

Dehradun 14 लाख रुपये लूटकांड में बजरंग दल और पुलिस आमने-सामने

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राजधानी देहरादून में 14 लाख...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img