03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

बदरीनाथ यात्रा शुरू होने में समय कम, राहगीरों को डरा रहे एक दर्जन से अधिक डेंजर जोन

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, गोपेश्वर: बदरीनाथ यात्रा को लेकर अब कम ही समय बचा है, लेकिन यात्रा का एकमात्र रूट बदरीनाथ हाईवे जगह-जगह खतरनाक बना है। एक दर्जन से अधिक डेंजर जोन हाईवे के सफर के दौरान राहगीरों को डरा रहे हैं। इनमें से अधिकतर भूस्खलन जोन हाईवे चौड़ीकरण के दौरान उभरे हैं।

हालांकि परथाडीप, मैठाणा, लामबगड़ व पातालगंगा में पुराने भूस्खलन जोन में ट्रीटमेंट के बाद फिलहाल भूस्खलन थमा है। बदरीनाथ हाईवे का आलवेदर रोड योजना के तहत चौड़ीकरण और डामरीकरण का कार्य हो रहा है।

अभी गौचर से बदरीनाथ धाम तक 13 ऐसे स्थान हैं, जहां पर पहाड़ी कटिंग का कार्य होना शेष है। ये कार्य सुप्रीम कोर्ट की रोक हटने के बाद इन दिनों शुरू हुए हैं। इसके अलावा 15 से अधिक जगह चौड़ीकरण के दौरान भूस्खलन से डेंजर जोन उभरे हैं। पहाड़ी से आए दिन हाईवे पर भूस्खलन आम बात है। बारिश के दौरान तो दिक्कतें बढ़ती रही हैं।

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण का कहना है कि इस यात्रा सीजन तक चट्टानों को काटकर हाईवे का कार्य पूरा होना संभव नहीं है तथा नए उभरे भूस्खलन जोन के स्थायी ट्रीटमेंट के लिए भी कार्ययोजना प्रस्तावित है। ऐसे में यात्रा सीजन के दौरान हाईवे पर सुरक्षित आवाजाही किसी चुनौती से कम नहीं हैं।

  • ये हैं डेंजर जोन

कमेड़ा, चडुवापीपल, पंच पुलिया के पास, कर्णप्रयाग बाबा आश्रम, कालेश्वर के बीच तीन जगह, लंगासू, बैडाणू, देवलीबगड़, नंदप्रयाग, मैठाणा, कुहेड़, चमोली चाड़ा, क्षेत्रपाल, छिनका, बिरही चट्टान, पीपलकोटी भनारपानी, लंगणी, लंगसी, गुलाबकोटी, हेलंग, सेलंग, विष्णुप्रयाग, बलदौड़ा, गोविंदघाट, लामबगड़ नाला, रडांग बैंड आदि

बदरीनाथ हाईवे पर 13 जगह चट्टान काटकर चौड़ीकरण का कार्य होना शेष है, जिस पर कार्य चल रहा है। यात्रा के दौरान डेंजर जोन में पर्याप्त मशीनें व श्रमिक रखे जाएंगे। कटिंग का कार्य भी रात्रि को तेजी से किया जाएगा। यात्रियों को असुविधा न हो, इसका ख्याल रखा जाएगा।

-कर्नल संदीप कार्की, प्रोजेक्ट मैनेजर, राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड एनआइडीसीएल

बदरीनाथ हाईवे पर सड़क सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए एनएच, आरटीओ और प्रशासन की टीम का संयुक्त निरीक्षण किया गया है। प्रशासन डेंजर जोन के सुधारीकरण और सुरक्षा को लेकर यात्रा सीजन से पहले ही कदम उठाएगा।

-हिमांशु खुराना, जिलाधिकारी चमोली

बदरीनाथ हाईवे पर कई जगह डेंजर जोन हैं। इसका निरीक्षण कर चिह्नित किया गया है। संबंधित विभाग अगर यहां पर सुरक्षा के उपाय नहीं अपनाता है, तो पुलिस सुरक्षित आवाजाही के लिए पुलिस कर्मियों की तैनाती करेंगे, ताकि तीर्थयात्रियों को कोई भी दिक्कत न आए ।

-श्वेता चौबे, पुलिस अधीक्षक, चमोली

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Haldwani Motherson Protest फैक्ट्री पर हंगामा, वेतन बढ़ोतरी को लेकर कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन

एफएनएन, उत्तराखंड : Haldwani Motherson Protest हल्द्वानी के मोटाहल्दू...

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

Topics

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

समलपुरी ब्रिज के पास दर्दनाक सड़क दुर्घटना, चालक की मौत

एफएनएन, समलपुरी ब्रिज : छत्तीसगढ़ के रायपुर-कोरबा नेशनल हाइवे पर...

बागेश्वर में एक घंटे के भीतर तीन बार भूकंप, लोगों में दहशत

एफएनएन, बागेश्वर: बागेश्वर जिले में आज सुबह एक घंटे...

परमानंद महाराज की जयंती में सीएम धामी का शक्ति प्रदर्शन

एफएनएन, जयंती : अखंड परमधाम में युग पुरुष स्वामी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img