Wednesday, March 11, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडबदरीनाथ धाम : अनियंत्रित कार ने महिला तीर्थयात्री को मारी टक्कर, मौके...

बदरीनाथ धाम : अनियंत्रित कार ने महिला तीर्थयात्री को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत

एफएनएन, बदरीनाथ : बदरीनाथ धाम में बुधवार रात को एक अनियंत्रित कार ने महिला तीर्थयात्री को टक्कर मार दी। जिसके बाद महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने उक्त कार सीज कर ली है।

  • महिला की गोद में एक बच्चा भी था
    थानाध्यक्ष सतेंद्र सिंह ने बताया कि रात को महिला तीर्थयात्री बस अड्डे की ओर आ रही थी। तभी अचानक बदरीनाथ आस्था पथ पर एक तेज रफ्तार कार ने महिला को टक्कर मार दी। महिला की गोद में एक बच्चा भी था, बच्चे को भी हल्की चोट आई है। महिला यात्री के परिजनों और पुलिस की मदद से महिला को अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन उसने पहले ही दम तोड़ दिया था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

 

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments