03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

यशोदा रस्तोगी गर्ल्स इंटर कॉलेज की शिक्षिका से बाबू ने की छेड़छाड़

Spread the love

एफएनएन, लखनऊ यशोदा रस्तोगी गर्ल्स इंटर कॉलेज की एक शिक्षिका ने कॉलेज में तैनात बाबू पर छेड़छाड़ और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी तीन साल से परेशान कर रहा है। विरोध पर आरोपी ने घर में आग लगाकर परिवार की हत्या की धमकी दी। शिकायत करने पर प्रबंधन ने भी सुनवाई नहीं की। आजिज आकर पीड़िता ने मुख्यमंत्री कार्यालय में शिकायत की। जिसके बाद चौक पुलिस ने आरोपी और उसकी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पीड़ित शिक्षिका ने बताया कि आरोपी बाबू संजीव कुमार सक्सेना के खिलाफ उसने वर्ष 2023 में प्रधानाचार्य से शिकायत की थी। कुछ समय वह शांत रहा, इसके बाद 2024 में फिर से छेड़छाड़ करने लगा। इसके बाद संजीव ने कॉलेज के एक महिला कर्मचारी के जरिए उसे घर बुलाया। वहां पहुंची तो महिला कर्मचारी घर से निकलकर चली गई। संजीव ने छेड़छाड़ करते हुए धमकाया। बदनाम करने की बात कहकर अपने घर बुलाया। इंकार पर सीसी फुटेज वायरल करने की बात कहकर ब्लैकमेल करने लगा।

लोकलाज के कारण पीड़िता ने कहीं शिकायत नहीं की। इसपर आरोपी कॉल कर अभद्रता करने लगा। पीड़िता ने बताया कि संजीव की शिकायत लेकर वह 17 अप्रैल को वह उसके घर पहुंची। संजीव की पत्नी और परिजन से शिकायत की। गुस्से में संजीव ने स्कूटी की चाभी निकाल ली। मोबाइल छीनते हुए जिंदगी बर्बाद करने की धमकी दी थी। पीड़िता ने 1090 और कॉलेज में दोबारा शिकायत की। 10 मई को आरोपी की पत्नी ने धमकी भरे मेल किए। पीड़िता ने उच्चाधिकारियों और मुख्यमंत्री कार्यालय को पत्र भेजा था। इंस्पेक्टर चौक नागेश उपाध्याय ने बताया कि आरोपी संजीव के खिलाफ छेड़छाड़, धमकी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

Hot this week

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

Topics

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img