Sunday, March 8, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडतीन नवम्बर को रुद्रपुर पहुंचेंगे बाबा, 4 नवंबर को देंगे संगत को...

तीन नवम्बर को रुद्रपुर पहुंचेंगे बाबा, 4 नवंबर को देंगे संगत को दर्शन, संगत में भारी उत्साह

एफएनएन, रुद्रपुर : राधा स्वामी डेरा प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लो जी आगामी 3 नवम्बर को रूद्रपुर पहुंच रहे हैं । वह अगले दिन 4 नवम्बर यानि दीपावली के दिन संगत को दर्शन देंगे। जानकारी देते हुए राधा स्वामी सत्संग कमेटी ने बताया कि राधा स्वामी डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों के आगमन का आधिकारिक कार्यक्रम जारी हो गया है। बाबा 3 नवम्बर को अपने निजी हवाई जहाज से पंतनगर पहुंचेगे, जहां से वह किच्छा रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग व्यास घर आयेंगे। किच्छा रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन में वह रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन 4 नवम्बर को प्रातः 9 बजे संगत को दर्शन देेकर निहाल करेंगे। इसके पश्चात उनका संगत के साथ प्रश्नोत्तरी का कार्यक्रम प्रस्तावित है जिसमें वे संगत की जिज्ञासाओं को शांत करेंगे और उनके पूछे गये प्रश्नों का जवाब देंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार उसी दिन दोपहर बाद बाबा का निजी हवाई जहाज से वापसी का कार्यक्रम है। बाबा के रूद्रपुर आगमन को लेकर जोरदार तैयारियां की जा रही है। उनके दर्शन के लिए यहां देश भर से लाखों की संख्या में भक्तों के पहुंचने का अनुमान है। जिसे लेकर सेवादारों को जिम्मेवारियां सौंप दी गयी है। राधा स्वामी डेरा प्रमुख बाबा के रुद्रपुर आगमन को लेकर संगत में खुशी की लहर है। दिपावली के शुभ दिन के मौके पर बाबा के दर्शन का सौभाग्य मिलने को लेकर संगत काफी उत्साहित है। हालाकि कहा जा रहा है कि बाबा दीपावली से एक दिन पहले छोटी दीपावली के दिन भी संगत को दर्शन दे सकते हैं।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments