03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

रुद्रेश्वर गुफा क्षेत्र में बाबा हयात तमंचे से खुद को मारी गोली, पुलिस को मिला सुसाइड नोट

Spread the love

एफ एन एन, चंपावत : जिला मुख्यालय से 85 किलोमीटर दूर वारसी गुफा के पास एक बाबा ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। पुलिस ने घटनास्थल (गुफा के पास स्नानागृह) से तमंचा भी बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक घटना स्थल से एक बिना हस्ताक्षर के एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताया गया है।

मृतक बाबा उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं। और बाबा यहां से दस किलोमीटर दूर चल्थियां में छोटा सा आश्रम बना रहे थे। एसपी ने बताया कि यद्यपि प्रथमदृष्ट्या मामला डिप्रेशन की वजह से आत्महत्या का लग रहा है, फिर भी पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच करेगी। वारदात से इस ग्रामीण क्षेत्र में सनसनी मच गई। पुलिस ने लोहाघाट में पोस्टमार्टम करा शव आश्रम के संचालक को सौंप दिया है।

सुसाइड नोट में स्वामी ने रुद्रेश्वर धाम स्थित शिव मंदिर में समाधि बनाने की अपनी अंतिम इच्छा बताई है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ उतरेहा गहनदो निवासी सौरभ तिवारी उर्फ स्वामी ध्यान योगी पुत्र भंगोली प्रसाद तिवारी ने शुक्रवार अपरान्ह डेढ़ बजे तमंचे से खुद को गोली से उड़ा दिया।

पाटी पुलिस को घटना की जानकारी ग्रामीण खीमांनद जोशी ने दी। वारसी गुफा के बाबा वीरेंद्र गिरी का कहना है कि स्वामी ध्यान योगी सात दिन से गुफा में उनके साथ रह रहे थे। स्वामी रोज देर तक मोबाइल से बात करते थे। बातचीत से डिप्रेशन होने और इसी डिप्रेशन से तमंचे से आत्महत्या करने का अंदेशा जताया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव बाबा वीरेंद्र गिरी को सौंप दिया है।

Hot this week

Dehradun में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, पैर में लगी गोली ; चेन स्नैचिंग का आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun के बसंत विहार क्षेत्र में देर...

Kolkata के होटल में भीषण आग, 9 की मौत की खबर ; 6 लोग झुलसे

एफएनएन, कोलकाता : Kolkata पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता...

Rishikesh में उफनती बीन नदी में पलटा मैक्स वाहन, SDRF ने 2 लोगों को किया सुरक्षित रेस्क्यू

एफएनएन, देहरादून/ऋषिकेश : Rishikesh उत्तराखंड में लगातार हो रही...

Topics

Kolkata के होटल में भीषण आग, 9 की मौत की खबर ; 6 लोग झुलसे

एफएनएन, कोलकाता : Kolkata पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता...

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img