03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

रुद्रपुर में विवाह समारोह से दुल्हन के अपहरण का प्रयास

एफएनएन, रुद्रपुर : रेशमबाड़ी में विवाह समारोह से दुल्हन के अपहरण का प्रयास किया गया। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। रेशमबाड़ी निवासी महिला का कहना है कि उसकी पुत्री को इरफान पुत्र पुत्तन खां परेशान करता था। 25 अक्टूबर को उसकी पुत्री का विवाह था। विवाह समारोह के दौरान इरफान अपने दो-तीन अन्य साथियों के साथ उसकी पुत्री को उठाने की फिराक में था। तमंचों से लैस होकर उन्होंने उसकी पुत्री का पीछा भी किया था। 28 सितंबर अक्टूबर की शाम को इरफान अपने साथी फरमान और सुल्तान के साथ असलहों से लैस होकर जबरन घर में घुस आए। विरोध करने पर उन्होंने तमंचों के बल पर परिजनों से मारपीट शुरू कर दी, साथ ही पुत्री के ससुराल का पता पूछने लगे। शोर शराबा होने पर आरोपी फरार हो गए। मामले की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img