Sunday, February 8, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडहरिद्वार में फिल्मी अंदाज़ में पुलिस पर हमला, कार से पीछा कर...

हरिद्वार में फिल्मी अंदाज़ में पुलिस पर हमला, कार से पीछा कर आरोपी छुड़ाने की कोशिश

एफएनएन, हरिद्वार: हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में मुजफ्फरनगर के छपार थाने की पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि छपार थाने में दर्ज धोखाधड़ी के एक मुकदमे के वांछित आरोपी गिरफ्तार को गिरफ्तार करने आई पुलिस टीम पर ये हमला किया गया. आरोपी के बेटे और उसके साथियों ने पुलिस की गाड़ी को कई बार टक्कर मारी, जिसमें एक दरोगा, सिपाही और एक महिला सिपाही घायल हो गए. सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों के नाम इशांत पुत्र संजय, शिवम मालिक पुत्र अनुज मालिक और अमन पुत्र गजेंद्र है. तीनों ही आरोपी ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के सुभाषनगर के रहने वाले हैं.

छपार थाने में तैनात दारोगा अनुराग सिंह ने ज्वालापुर पुलिस को शिकायत देकर बताया कि सिपाही मोहित, अनिल कुमार और महिला सिपाही प्राची मुजफ्फरनगर के छपार थाने में तैनात हैं. थाने में दर्ज एक मुकदमे में वांछित आरोपी संजय पुत्र राजपाल, निवासी ए14, सुभाष नगर थाना ज्वालापुर की तलाश में प्राइवेट वाहन से हरिद्वार आए और स्थानीय थाने में आमद दर्ज कराई. पुलिस टीम आरोपी के घर पर पहुंची, लेकिन आरोपी संजय अपने घर पर मौजूद नहीं मिला. आरोपी के बेटे ईशांत को मुकदमे के बारे बताया गया कि संजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज है. ईशांत ने पुलिस टीम को बोला कि ऐसे मुकदमे तो उन्होंने बहुत देखे हैं और इसे भी देख लेंगे.

इसके बाद टीम संजय की तलाश कर रही थी कि आरोपी संजय त्रिमूर्ति बाजार की तरफ से आता दिखा. टीम ने संजय को बताया कि मुकदमे में उसके बयान दर्ज करने हैं, लेकिन उसके द्वारा सहयोग नहीं किया जा रहा है. उसी समय संजय का बेटा ईशांत पीछे से अपनी थार गाडी से अपने साथियो के साथ वहां आ गया. तभी अचानक संजय ने भी पुलिस के साथ अभद्रता शुरू कर दी. संजय ने अपने बेटे से बोला कि सारे लडकों को बुलाओ, मौके की नजाकत को देखते हुए आरोपी संजय को गिरफ्तार कर लिया गया. टीम संजय को लेकर हाईवे पर मुजफ्फरनगर की तरफ जा रहे थे. तभी ईशांत की थार और एक काले रंग की स्कार्पियो उनका पीछा करती दिखाई दी. भूमानंद अस्पताल के पास अचानक जान से मारने की नियत से पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी.

ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि इस मामले में तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की तैयारी है. पुलिस टीम पर हमला करने वाले अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments