03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

एक हफ्ते में 3 महिलाओं की हत्या, सरकार पर गरजे गणेश गोदियाल, इस्तीफे की मांग

एफएनएन, देहरादून: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने एक सप्ताह के भीतर देहरादून शहर, ऋषिकेश और विकासनगर में हुई तीन महिलाओं की हत्या और कोटद्वार प्रकरण का जिक्र करते हुए सरकार से इस्तीफे की मांग की है.

अपने क्षेत्र भ्रमण से वापस लौटे गणेश गोदियाल ने राज्य के कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि एक हफ्ते के भीतर तीन महिलाओं के खिलाफ हुई वारदातें जग जाहिर हैं, इससे लगता है कि अब प्रदेश सरकार का कानून व्यवस्था पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री धामी जमीनों को खुर्द बुर्द करने, नदियों में गड्ढे बनाने, एक शराब की दुकान के बदले चार शराब की दुकानें देने और अपने राजनीतिक विरोधियों को समाप्त करने की कार्य योजना बनाने में व्यस्त हैं. इसके अलावा उनके पास कोई विजन नहीं रह गया है. गणेश गोदियाल ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है, इसलिए राज्य सरकार में अगर जरा सी भी नैतिकता बची हो तो पूरी सरकार को इस्तीफा दे देना, ताकि नए चुनाव हो सके.

Hot this week

Dennis Liquor पर हरीश रावत की भाजपा सरकार को चुनौती, बोले- STF बनाइए, जांच के लिए तैयार हूं

एफएनएन, देहरादून : Dennis Liquor उत्तराखंड में ‘डेनिस’ शराब...

Dehradun में स्कूल के बाहर युवकों की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल; दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के...

Topics

Gyanesh kumar के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM धामी का हमला

एफएनएन, हरिद्वार : Gyanesh kumar मुख्य चुनाव के खिलाफ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img