03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

एटीएम नहीं है पास, तो चिंता की क्या बात, निकाल सकते हैं पैसा, जानें- किस बैंक ने दी है सुविधा

Spread the love

एफएनएन, दिल्ली : एक समय था जब पैसे निकालने के लिए बैंक में लंबी लाइन में लगे रहना पड़ता था। डेबिट कार्ड और एटीएम की सुविधा से यह परेशानी खत्म हुई। अब कोई मिनटों में एटीएम से पैसे निकाल सकता है। लेकिन इसके लिए उसके पास डेबिट कार्ड होना जरूरी है। यह देखा गया है कि अक्सर कई लोग हमेशा कार्ड साथ लेकर नहीं चलते हैं। ऐसे में, जब उन्हें पैसों की जरूरत पड़ती है तो वे एटीएम से पैसे नहीं निकाल सकते। लोगों की इस परेशानी का हल करने में भी बैंक लग गए हैं और उन्होंने कस्टमर्स को कार्डलेस कैश निकालने की सुविधा देनी शुरू कर दी है। जानें इसके बारे में। यूं तो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया समेत देश के कई बड़े बैंक अपने ग्राहकों को कार्डलेस कैश निकालने की सुविधा दे रहे हैं। अब इस कड़ी में एक और बैंक जुड़ गया है। यह प्राइवेट सेक्टर का आरबीएल बैंक है। आरबीएल बैंक ने इसके लिए वर्ल्ड फाइनेंस टेक्नोलॉजी प्रोवाइडर कंपनी एमपेज पेमेंट सिस्टम्स के साथ करार किया है।

इतने एटीएम से निकाल सकते पैसे

आरबीएल बैंक ने कहा है कि उसके कस्टमर्स आरबीएल के इंस्टेंट मनी ट्रांसफर (IMT) सर्विस से लैस 389 एटीएम से बिना कार्ड यूज किए पैसे निकाल सकते हैं। इसके अलावा, दूसरे बैंकों के 40 हजार से ज्यादा एटीएम से भी बिना डेबिट कार्ड का इस्तेमाल किए पैसे निकाले जा सकते हैं।

क्या करना होगा

इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए कस्टमर्स को बैंक के ऐप का इस्तेमाल करना होगा। कस्टमर्स को आरबीएल बैंक के मोबैंक ऐप में लॉगइन करके ऐसे एटीएम की जगह को देखना होगा, जो आईएमटी की सुविधा से लैस है।

Hot this week

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Topics

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Kolkata के होटल में भीषण आग, 9 की मौत की खबर ; 6 लोग झुलसे

एफएनएन, कोलकाता : Kolkata पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img