03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

यूपी में भाजपा सरकार का एक और विकेट गिरा, आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी का भी इस्तीफा

Spread the love

एफएनएन, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में विधानसभा के मतदान से पहले योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रियों का इस्तीफा जारी है। कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य व दारा सिंह चौहान के बाद अब धर्म सिंह सैनी ने मंत्री पद से अपना इस्तीफा ने दिया है। धर्म सिंह सैनी ने ट्वीट से इसकी जानकारी दी। मंत्री धर्म सिंह सैनी ने गुरुवार को इस्तीफा देने से पहले ही लखनऊ में अपना सरकारी आवास खाली करने के साथ ही सरकारी वाहन तथा सुरक्षा को भी लौटा दिया।

सहारनपुर के नकुड़ से भाजपा विधायक तथा आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी ने बुधवार को ही इंटरनेट मीडिया पर अपने समाजवादी पार्टी के शामिल होने की सूचना वायरल होने के बाद कहा था कि स्वामी प्रसाद मौर्य मेरे बड़े भाई हैं और बड़े भाई रहेंगे। उन्होंने इस्तीफा क्यों दिया, इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा था कि पता चला है कि जो उन्होंने समाजवादी पार्टी में जाने वालों की जो सूची दी है, उसमें मेरा भी नाम है, उन्होंने यह मेरे से पूछे बिना किया, जो गलत किया। मैं इसका खंडन करता हूं। मैं भाजपा में हूं और भाजपा में ही रहूंगा।

धर्म सिंह सैनी ने 2017 का चुनाव कांग्रेस के इमरान मसूद को हराकर जीता था। इमरान मसूद भी कांग्रेस को छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। 2017 में भाजपा के धर्म सिंह सैनी को 94,375 और इमरान मसूद को 90,318 वोट मिले थे। सैनी 4057 वोट से जीते थे। इससे पहले 2012 में धर्म सिंह सैनी बसपा से जीते थे। तब भी इमरान मसूद को हराया था। वह नकुड़ से लगातार चार बार से विधायक हैं। वह 2002, 2007 व 2012 में बसपा से विधायक थे। इसके बाद 2017 में भाजपा में आये।

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img