03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

पंजाब से एक और जासूस यूट्यूबर गिरफ्तार, 3 बार की पाकिस्तान यात्रा

Spread the love

एफएनएन, मोहाली : पंजाब के मोहाली में राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ (एसएसओसी) ने रूपनगर के गांव महलान निवासी यूट्यूबर जसबीर सिंह को गिरफ्तार कर एक महत्वपूर्ण जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बुधवार को बताया कि एक खुफिया जानकारी मिलने के बाद यह कार्रवाई की गयी। उन्होंने बताया कि जसबीर सिंह, जो “जान महल” नामक एक यूट्यूब चैनल संचालित करता है, को पीआईओ शाकिर उर्फ ​​जट्ट रंधावा के साथ जुड़ा पाया गया है, जो एक आतंकवाद-समर्थित जासूसी नेटवर्क का हिस्सा है।

उसके हरियाणा स्थित यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ​​(जासूसी के लिए गिरफ्तार) और पाकिस्तानी नागरिक और पाकिस्तान उच्चायोग से निष्कासित अधिकारी एहसान-उर-रहीम उर्फ ​​दानिश के साथ भी घनिष्ठ संपर्क बनाए रखा।

डीजीपी ने बताया कि जांच से पता चला है कि जसबीर, दानिश के निमंत्रण पर दिल्ली में पाकिस्तान राष्ट्रीय दिवस कार्यक्रम में शामिल हुआ था, जहाँ उसने पाकिस्तानी सेना अधिकारियों और व्लॉगर्स से मुलाकात की थी। वह वर्ष 2020, 2021, 2024 में पाकिस्तान गया था और उसके इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में पाकिस्तान के कई नंबर थे, जिनकी अब विस्तृत फोरेंसिक जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि ज्योति मल्होत्रा ​​की गिरफ्तारी के बाद, जसबीर ने पहचान से बचने के लिए इन पीआईओ के साथ अपने संचार के सभी निशान मिटाने का प्रयास किया।

डीजीपी ने कहा कि इस संबंध में एसएसओसी, मोहाली में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। व्यापक जासूसी-आतंकवादी नेटवर्क को खत्म करने और जसवीर के सभी सहयोगियों की पहचान करने के लिए जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा करने और ऐसे राष्ट्र-विरोधी तत्वों द्वारा उत्पन्न सभी खतरों को बेअसर करने के लिए अपनी अटूट प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है।

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img