03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

अमित शाह बोले- प्रदेश भर में फैल गई है समाजवादी पार्टी के इत्र की दुर्गंध

Spread the love

एफएनएन, लखनऊ : केन्द्र सरकार में गृह तथा सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश में अपने लगातार प्रवास के दौरान शुक्रवार को लखनऊ में भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट करने के बाद रामनगरी अयोध्या का रुख किया। अयोध्या में हनुमानगढ़ तथा रामलला का दर्शन-पूजन करने के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से भी भेंट की। महंत नृत्य गोपाल दास से भेंट करने के बाद अमित शाह ने जीआइसी मैदान में भाजपा जनविश्वास यात्रा जनसभा को संबोधित किया। भाजपा के चाणक्य माने जाने वाले अमित शाह ने कहा कि समाजवादी पार्टी के इत्र की दुर्गंध पूरे उत्तर प्रदेश में फैल गई है। आज जब छापेमारी चल रही है तो उनके पेट में उबाल हो रहा है।

उन्होंने कहा कि जो राम मंदिर बनने से रोकना चाहते हैं मैं उन्हें कहना चाहता हूं, रोक सकें तो रोक लें लेकिन किसी में इतना दम नहीं है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी में श्रीकाशी विश्वनाथ कॉरिडोर का पुनर्निमाण कराया। इससे पहले औरंगजेब के जमाने में जो बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए जाता वो मन मसोस कर वापस आता था। गृह मंत्री अमित शाह अयोध्या के जीआइसी मैदान में चुनावी सभा के कार्यक्रम के बाद गोरखपुर प्रस्थान करेंगे। इससे पहले अमित शाह अयोध्या में रामलला तथा हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद मणिराम दास छावनी पहुंचे। जहां पर उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास जी मुलाकात की।

Hot this week

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img