Tuesday, March 10, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडअंबिका विहार कॉलोनी में शीघ्र होगा मार्ग निर्माण : रामपाल

अंबिका विहार कॉलोनी में शीघ्र होगा मार्ग निर्माण : रामपाल

  • कॉलोनी वासियों ने की मेयर व चुघ से मुलाकात

एफएनएन, रुद्रपुर : अंबिका विहार कॉलोनी, भूरारानी में रुके हुए मार्ग का निर्माण शीघ्र प्रारंभ कर दिया जाएगा। यह बात मेयर रामपाल सिंह ने आज भाजपा चुनाव संचालन समिति के प्रदेश सह संयोजक व समाजसेवी भारत भूषण चुघ के आवास पर मुलाकात करने आए अंबिका विहार कॉलोनी के शिष्टमंडल को आश्वस्त करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कॉलोनी वासियों को निराश नहीं होने दिया जाएगा और सड़क निर्माण का कार्य शीघ्र प्रारंभ कर पूरा करा कर कॉलोनी वासियों को सौंप दी जाएगी। भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने कहा कि जनहित उनके लिए प्रमुख हैं वह बिना किसी भेदभाव के सामाजिक कार्यों को प्राथमिकता देते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन के दौरान विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इस दौरान पार्षद बबलू सागर, सुभाष शर्मा, महेंद्र सिंह, राजू वाल्मीकि, सुनीता देवी, अत्रेश, शांति, फूलकली, सुषमा, ज्ञानवती, बबली, चंद्रकला, पुष्पा प्रजापति, अंजना, लक्ष्मी, लज्जा प्रजापति, हेमा देवी, शांति देवी व प्रांजल आदि मौजूद थे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments