03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

भारत-पाक तनाव के बीच एयर इंडिया, इंडिगो का बड़ा फैसला, 7 शहरों की फ्लाइट रद्द

Spread the love

एफएनएन, लखनऊ: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच एयर इंडिया और इंडिगो ने एक बड़ा और महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। दोनों एयरलाइंस ने मंगलवार के लिए कुछ शहरों की उड़ानें रद्द कर दी हैं। इंडिगो ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए चंडीगढ़ और राजकोट सहित कुछ शहरों की उड़ानें रद्द की गई हैं। एयर इंडिया ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से उड़ानें रद्द करने की जानकारी साझा की है। इसके साथ ही कहा कि हमारी टीम ने स्तिथि को देखते हुए ये फैसला लिया है। जल्द ही चीजों को लेकर आपको अपडेट किया जाएगा।

इंडिगो ने उड़ान रद्द करने के संबंध में एक्स पर एक पोस्ट साझा की। पोस्ट में लिखा, “आपकी सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। 13 मई के लिए जम्मू, अमृतसर, चंडीगढ़, लेह, श्रीनगर और राजकोट से उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। हम समझते हैं कि इससे आपके यात्रा प्लान पर असर पड़ेगा। हमारी टीम स्थिति को अत्यंत गंभीरता से मॉनिटर कर रही है। हम जल्द ही आपको अपडेट प्रदान करेंगे।”

एयर इंडिया ने की आठ शहरों की फ्लाइट कैंसिल

एयर इंडिया ने राजस्थान, जम्मू-कश्मीर और गुजरात सहित कुछ अन्य राज्यों की उड़ानें रद्द कर दी हैं। उसने एक्स पर लिखा, “हाल के घटनाक्रम को ध्यान में रखते हुए और आपकी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए, जम्मू, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट से आने-जाने वाली उड़ानें मंगलवार, 13 मई के लिए रद्द कर दी गई हैं। हम स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं और आपको नियमित अपडेट प्रदान करते रहेंगे।”

नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान आक्रामक हो गया और उसने भारत के कई शहरों पर हमला करने का प्रयास किया, लेकिन भारत के मजबूत वायु रक्षा तंत्र ने सभी हमलों को विफल कर दिया। हाल ही में पाकिस्तान ने सीजफायर समझौते पर सहमति जताई थी, लेकिन इसके बावजूद उसकी हरकतें जारी हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए ही उड़ानें रद्द की गई हैं।

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img