03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

2025 से बनने वाले सभी ट्रकों के केबिन में एयर कंडीशनर अनिवार्य

एफएनएन, नई दिल्ली : ट्रक चालकों के लिए सफर को सुविधाजनक बनाने के मकसद से अक्टूबर 2025 से बनने वाले ट्रैकों के केबिन में एयर कंडीशनर देना अनिवार्य कर दिया गया है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने एक गजट सूचना जारी करते हुए 2025 या उसके बाद बनने वाले और एन 2 एवं एन 3 क्लास के वाहनों के केबिन में वातानुकूलित प्रणाली यानी एसी लगाने की बात कही है। सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने जुलाई में ही ट्रक चालकों के लिए केबिन में एयर कंडीशनर लगवाना अनिवार्य किया जाने की प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने संबंध में जानकारी दी थी।

सीएम धामी ने किया प्रांतीय रक्षक दल के स्थापना दिवस का शुभारंभ, परेड की ली सलामी

हाल ही में गडकरी ने कहा था कि माल ढुलाई में ट्रक चालक अहम भूमिका निभाते हैं। उनके कामकाज के हालात और मनोदशा को ठीक रखने के लिए इस पर ध्यान देना जरूरी है। नितिन गडकरी ने ट्रक चालकों के अत्यधिक गर्मी में काम करने का हवाला भी दिया था और कहा था कि कुछ पक्ष केबिन में एयर कंडीशनर देने से लागत बढ़ने का तर्क दे रहे थे। हालांकि इन सभी बातों को नजरअंदाज करते हुए अक्टूबर 2025 से ट्रक में एसी लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।

Hot this week

Rekha Arya के पति गिरधारी लाल साहू को झटका, SC/ST कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

एफएनएन, उत्तराखंड : Rekha Arya उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री...

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...

Topics

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img