03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सीडीओ के आश्वासन के बाद देर रात को पत्रकारों का खत्म हुआ धरना, जिले पर अटैच किये गए बीडीओ

  • लखीमपुर खीरी जिले में पसगवां ब्लॉक के बीडीओ के खिलाफ पत्रकारों का गुस्सा आधी रात तक कायम रहा। रात 11 बजे के बाद जब सीडीओ खुद धरना स्थल पर पहुंचकर घोषणा की, कि उक्त खंड विकास अधिकारी को जिले पर अटैक किया जाएगा तब जाकर पत्रकारों ने धरना समाप्त किया।

एफएनएन, लखीमपुर खीरी : सीधी जिले में एक खंड विकास अधिकारी द्वारा पत्रकारों को अभद्र भाषा बोलने के आरोप में गुरुवार को पत्रकारों ने मोहम्मदी में धरना प्रदर्शन शुरू किया। शाम तक जब प्रशासन से बात नहीं बनी तो धरने का नेतृत्व कर रहे ऑल इंडिया प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अनुराग एम. सारथी पत्रकारों के साथ लखनऊ बरेली हाईवे मैगलगंज के पास गोमती पुल जाम करने पहुंच गए। रात 7 बजे के बाद 11बजे रात तक हाईवे पर आवागमन बाधित रहा। लगभग 11 बजे रात को सीडीओ खीरी अनिल कुमार सिंह और एडिशनल एसपी समेत कई अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे उन्होंने पत्रकारों से वार्ता की । अनुराग एम. सारथी के मुताबिक मुख्य विकास अधिकारी ने आश्वस्त किया है की आरोपी खंड विकास अधिकारी को जिला मुख्यालय पर अटैच किया जाएगा और उनके खिलाफ जांच जारी रहेगी। वही धरना देने वाले किसी भी पत्रकार के खिलाफ कोई भी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। इसके बाद रात करीब 11:30 बजे पत्रकारों ने धरना समाप्त कर दिया।

Hot this week

Gyanesh kumar के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM धामी का हमला

एफएनएन, हरिद्वार : Gyanesh kumar मुख्य चुनाव के खिलाफ...

Topics

Gyanesh kumar के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM धामी का हमला

एफएनएन, हरिद्वार : Gyanesh kumar मुख्य चुनाव के खिलाफ...

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img