03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

युवती से सगाई करके बनाए शारीरिक संबंध, फिर देवता का बहाना बनाकर शादी से किया इनकार, मुकदमा दर्ज

Spread the love

एफएनएन, देहरादून: थाना कैंट क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक ने एक युवती के साथ कई साल तक शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए. दोनों परिवारों की रजामंदी से सगाई भी हुई. लेकिन कुछ दिनों बाद युवक ने यह कहकर मना कर दिया कि शादी के लिए देवता इजाजत नहीं दे रहा है.

युवती द्वारा शादी का दबाव बनाने पर आरोपी युवक ने शादी से मना कर दिया और जान से मारने धमकी देने लगा. युवती की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है. गढ़ी कैंट निवासी युवती ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह इंदिरा कॉलोनी के रहने वाले युवक को पिछले 9 साल से जानती है. 9 साल पहले ही शादी करने की बात कही थी.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

तभी से ही युवक के घर में आना जाना शुरू हो गया था. युवक ने युवती से प्यार की बात अपने पिता को बता दी. इसके बाद दोनों परिवार शादी के लिए राजी हो गए. साल 2023 में दोनों की सगाई भी हो गई थी. इस दौरान आरोपी युवक युवती के घर जाया करता था. मौका मिलने पर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए. कुछ दिनों से युवक का परिवार शादी की बात पर टालमटोल करने लगा. फोन पर बात होती थी तो यही कहते थे कि दोनों की शादी होगी.

उसके बाद युवक ने अपने जानने वाले को युवती के घर भेजा और कहा कि पैसे ले देकर समझौता कर लो. युवक युवती से शादी नहीं करेगा, ऐसा बोलने के लिए कहा गया है. इस बारे में युवती के पिता ने युवक के पिता से बात करनी चाही तो उन्होंने उन्हें टपकेश्वर मंदिर के पास बुलाया. बातचीत हुई तो युवक के पिता ने कहा कि देवता शादी के लिए मना कर रहा है. ऐसे में शादी नहीं हो सकती है. युवती के पिता द्वारा बार-बार समझाने पर भी युवक के पिता नहीं माने. युवती ने जब शादी का दबाव बनाया तो युवक युवती और उसके पिता के साथ गाली गलौज सहित जान से मारने की धमकी देने लगा.

थाना कैंट प्रभारी गिरीश नेगी ने बताया है कि युवती की शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376 सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है. जांच पूरी होने पर तथ्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें:- बनभूलपुरा से एक और नाबालिग लड़की हुई लापता, घर से ले गई 45 हजार रुपए, विशेष समुदाय के युवक पर आरोप

Hot this week

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img