03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

85 दिन बाद आज शाम 4 बजे खुल जाएंगे श्री खाटू श्याम मंदिर के द्वार, 16 कतारों में दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु

एफएनएन, राजस्थान : सीकर स्थित खाटू श्याम मंदिर के द्वार आज यानी सोमवार 6 फरवरी से आमजन के लिए खुलने जा रहे हैं। श्री श्याम मंदिर कमेटी ने रविवार शाम नोटिफिकेशन जारी करते हुए इसकी जानकारी साझा की है। मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष कालू सिंह ने बताया कि 13 नवंबर को दर्शन व्यवस्था आमजन के लिए पूर्ण रूप से बंद की गई थी, जिसे 85 दिन बाद 6 फरवरी को शाम 4 बजे से वापस खोला जा रहा है।

श्याम भक्तों को सुलभ और सुगम दर्शन करवाने के लिए प्रशासन ने मंदिर क्षेत्र में कई बदलाव किए हैं। मंदिर परिसर और बाहरी क्षेत्र में रास्तों का विस्तारीकरण किया गया है। मंदिर के अंदर सभामंडप को हटाकर कतारों की संख्या बढ़ाई गई है, यानी अब भक्त 16 कतारों में आसानी से दर्शन कर सकेंगे। हर भक्त को दर्शन के लिए औसत 4 मिनट का समय मिलेगा। इन्हीं सारे बदलाव और व्यवस्थाओं के लिए 13 नवंबर 2022 को मंदिर बंद कर दिया गया था।

Hot this week

80s AI ट्रेंड का क्रेज, फोटो अपलोड करने से पहले रहें सावधान

एफएनएन, देहरादून : 80s AI सोशल मीडिया यूजर्स के...

uttarakhand में होमस्टे को मिलेगी ग्रीन पहचान, पर्यटन विभाग ने शुरू की नई पहल

एफएनएन, देहरादून : uttarakhand में पर्यटन को अधिक सतत...

Topics

80s AI ट्रेंड का क्रेज, फोटो अपलोड करने से पहले रहें सावधान

एफएनएन, देहरादून : 80s AI सोशल मीडिया यूजर्स के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img