Saturday, April 19, 2025
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडआचार्य प्रमोद कृष्नन बोले, उत्तराखंड में भाजपा को रैली से कोई लाभ...

आचार्य प्रमोद कृष्नन बोले, उत्तराखंड में भाजपा को रैली से कोई लाभ नही होने वाला

एफएनएन, रामनगर : रामनगर पहुंचे आचार्य प्रमोद कृष्नन ने कहा कि भाजपा चाहे हल्द्वानी में या अन्य कहीं भी रैलियां करें, इस बार कोई लाभ नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में इस बार कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहाँ कि उत्तराखंड की जनता ने इसका मन बना लिया है, उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा सरकार मुख्यमंत्री को बदलने वाली सरकार बन गई है। एक मुख्यमंत्री जो निर्णय लेता है उसको दूसरा मुख्यमंत्री बदल देता है। और दूसरे मुख्यमंत्री के द्वारा लिए गए निर्णय को तीसरा मुख्यमंत्री बदल रहा है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा की मंत्री खुद भाजपा से नाराज चल रही हैं उन्होंने कहा कि कांग्रेस से गए। भाजपा में सभी मंत्री जल्द ही एक के बाद एक आपको वापस कांग्रेस में आते हुए दिखाई देंगे। जल्द उत्तराखंड में भाजपा का सर्वर डाउन होने वाला है। साथ ही उत्तर प्रदेश को लेकर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सभी सीटों पर प्रियंका गांधी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जा रहा है, उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश में 32 साल बाद जनता कांग्रेस की तरफ लौटना चाहती है, जाति धर्म की राजनीति से जनता तंग आ चुकी है। साथ ही सपा को लेकर उन्होंने कहा कि सपा से मिलकर 2017 में हमें इसका खामियाजा उठाना पड़ा था, उन्होंने कहाँ कि सपा से मिलकर कांग्रेस को उत्तरप्रदेश में इसका नुकसान उठाना पड़ा था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments