Tuesday, February 10, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडगंगोत्री हाईवे पर हादसा, बीआरओ का ट्रक खाई में गिरा, जवान शहीद

गंगोत्री हाईवे पर हादसा, बीआरओ का ट्रक खाई में गिरा, जवान शहीद

एफएनएन, उत्तरकाशी: गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर मल्ला के पास बीआरओ का ओवर लोडेड ट्रक अनियंत्रित होकर सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा. हादसे में दो लोग गंभीर घायल हो गए. सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकाला. जिसके बाद घायलों को 108 वाहन की मदद से जिला अस्पताल में उपचार के लिए भेजा. उपचार के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को दोपहर करीब ढाई बजे गंगोत्री हाईवे पर मल्ला के समीप बीआरओ का रोडी-बजरी से लदा ट्रक बैक होते समय अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा. इसमें सवार ट्रक चालक 39 वर्षीय सत्येंद्र असवाल निवासी हीना और 27 वर्षीय जयराम सिंह निवासी सेकू भटवाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने 108 की मदद से जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया. इसमें उपचार के दौरान सत्येंद्र असवाल निवासी हीना की मौत हो गई. वहीं, घायल जयराम का उपचार चल रहा है. सत्येंद्र असवाल की मौत की खबर सुनते ही गांव में गम का महौल बना हुआ है.

भटवाड़ी पुलिस चौकी इंजार्च निखिल देव ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त डंफर वाहन बीआरओ का था. बीआरओ का ट्रक उपखनिज की सामग्री से ओवरलोड था. निखिल देव ने बताया घटना पर पुलिस एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को खाई से निकाला. जिसके बाद 108 की मदद से जिला अस्पताल के लिए भेज दिया गया. जहां ट्रक चालक सत्येंद्र असवाल की जिला अस्पताल लाते समय मौत हो गई है. उन्होंने इस घटना पर दुख जताया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments