एफएनएन, हल्द्वानी: अब्दुल मलिक को पुलिस ने 24 फरवरी को रिमांड पर लिया था, तब से वह पुलिस अभिरक्षा में था। उससे बनभूलपुरा कांड से जुड़े तमाम सवाल पूछे गए। शनिवार को उसकी रिमांड खत्म हो गई। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
23 मार्च को पुलिस ने उसे दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया था और 24 को रिमांड पर लिया था। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा का कहना है कि शनिवार को मलिक की रिमांड पूरी हो गई। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
अब मोईद को रिमांड पर ले सकती है पुलिस
एसएसपी का कहना है कि मलिक व उसके बेटे के विरुद्ध पुलिस के पास पर्याप्त साक्ष्य हैं। वह अपने बचाव की कितनी भी कोशिश कर ले, मगर बच नहीं सकते। उनका कहना है कि अब्दुल मोईद को भी पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जा सकता है।










