03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

अब गौशाला और अनाथ आश्रम की भूमि पर भूमाफियाओं की नजर

Spread the love

एफएनएन,रुद्रपुर : शहर में भू माफिया किस कदर हावी हो रहे हैं , इसकी बानगी आज ट्रांजिट कैंप थाने में देखने को मिली । कि जहां एक बाबा ने अपनी व्यथा थाना इंचार्ज को सुनाई ।कांग्रेस नगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अरुण पांडे के नेतृत्व में तमाम लोग कैंप थाने पहुंचे और एसओ विनोद फर्त्याल को प्रार्थना पत्र सौंपा । उन्होंने बताया कि शैलजा फार्म के पीछे गंगापुर रोड वार्ड नंबर 11 में सनकादिक तपस्थली राधा कुंड है ।जहां आज से कई दशक पूर्व एक बाबा ने वहां आश्रम बनाया था। उनके निधन के बाद बाबा रामबालक दास उस भूमि की देखरेख कर रहे हैं। जिसका दायरा लगभग 4 एकड़ है। उन्होंने बताया कि बाबा इस भूमि पर गौशाला और अनाथ आश्रम बनाना चाहते हैं । उन्होंने 15 गाय भी पाल रखी हैं ।गौशाला और अनाथ आश्रम बनाने के लिए उन्होंने जिले के तमाम आला अधिकारियों को प्रार्थना पत्र भी सौंपा है। लेकिन अब कुछ भू माफिया उस राधा कुंड में कचरा व मिट्टी गिरा कर उसे पाट रहे हैं और उस पर कब्जा करना चाहते हैं। बाबा राम बालक दास ने अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। नगर अध्यक्ष तनेजा ने कहा कि यह अन्याय बर्दाश्त नहीं होगा और इस जमीन पर किसी का कब्जा नहीं होने दिया जाएगा।

पांडे ने कहा किस सत्ता के नशे में चूर कुछ लोग इस जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं जो पहले भी 6 एकड़ भूमि पर कब्जे का प्रयास कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि वह भू माफियाओं के मंसूबे कामयाब नहीं होने देंगे और जरूरत पड़ी तो आंदोलन करेंगे। एस ओ फर्त्याल ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी ।इस दौरान छोटे लाल शर्मा, पप्पू रस्तोगी ,संजीव रस्तोगी, टीटू शर्मा ,राजीव कश्यप ,हर प्रसाद गंगवार, लक्ष्मण सक्सेना, चंद्र पाल गंगवार ,माधवराम शर्मा, बाबूराम आदि मौजूद थे।

Hot this week

Dehradun : भाजपा महिला नेताओं पर अभद्र फेसबुक टिप्पणी के आरोप में आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राहुल गांधी के देहरादून दौरे...

Rahul Gandhi के कार्यक्रम के बाद सियासत तेज, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए आरोप

एफएनएन, देहरादून : Rahul Gandhi देहरादून में 17 जुलाई को...

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Topics

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Dehradun-ऋषिकेश सड़क परियोजना में पेड़ों की कटाई पर लगी रोक

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भनियावाला से ऋषिकेश के बीच...

Mosques लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन

एफएनएन, देहरादून : Mosques से लाउडस्पीकर हटाने की प्रशासनिक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img