03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

चारापत्ती लेने गई महिला की खाई में गिरने से मौत, बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़

एफएनएन, पिथौरागढ़: सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के मुनस्यारी के बंगापानी में घास काटने गई एक महिला गिर गई. आनन-फानन में लोग उसको अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं महिला की मौत के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है.

बताया जा रहा है कि बंगापानी तहसील के ग्राम सभा सेरा-शिलिंग के तोक शिलिंग निवासी 35 वर्षीय मीना देवी की खाई में गिरने से मौत हो गई है. मीना देवी पशुओं के लिए चारा लाने नजदीक के जंगल में गई थी. जब काफी देर बाद तक वापस नहीं लौटी तो ग्रामीणों ने ढूंढ़ खोज की और उसका शव गहरी खाई में मिला. स्थानीय लोग महिला को अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

बताया जा रहा है कि मृतका का पति पिछले 12 साल से लापता है. मीना की मौत से उनके दो बेटे और एक बेटी बेसहारा हो गए हैं. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. महिला के मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि मीना देवी के तीनों बच्चे अब अनाथ हो गए हैं, सरकार उनकी शिक्षा दीक्षा की व्यवस्था करें.

हल्द्वानी में एक व्यक्ति ने की खुदकुशी

कोतवाली क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस चौकी क्षेत्र में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर का शव महिला है. व्यक्ति का शव फंदे में लटका मिला. फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट मे लिए भेज दिया है. वहीं मृतक ने घर में सुसाइड नोट छोड़ा है, इसकी पुलिस पड़ताल कर रही है.

पढ़ें- महिला डॉक्टर के बेटे को दुष्कर्म में फंसा बताकर लाखों रुपए का लगाया चूना, पड़ताल में जुटी पुलिस

Hot this week

Rahul Gandhi का बड़ा बयान, बोले- ‘ज्ञानेश कुमार जाएंगे, मोदी सरकार भी जाएगी

एफएनएन , नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में...

Topics

Rahul Gandhi का बड़ा बयान, बोले- ‘ज्ञानेश कुमार जाएंगे, मोदी सरकार भी जाएगी

एफएनएन , नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में...

Rajesh Pratap की जीत का शोर, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब चहुंओर !

रेलवे स्टेशन से विधायक कार्यालय तक निकला भव्य विजय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img