

एफएनएन, देहरादून : दिल्ली से बदरीनाथ धाम जा रहे यात्रियों की कार टिहरी में हादसे का शिकार हो गई। यहां बागवान के पास गड्ढे में गिर गई।
- कार में एक महिला व दो पुरुष सवार थे
रविवार सुबह लगभग 7 बजे यह हादसा हुआ। देवप्रयाग-श्रीनगर मोटर मार्ग बागवान के पास वैगनार कार डीएल 2 सीबीबी 7323 सड़क से 10 फुट नीचे गड्ढे में जा गिरी। गनीमत रही कि कार सवार तीनों यात्री सकुशल रहे। कार में एक महिला व दो पुरुष सवार थे। सभी दिल्ली के निवासी हैं।
- कार सवार घायलों के नाम :
- रविकुमार उम्र-38
- प्रियंका उम्र-37
- प्राजंल-35