Saturday, February 14, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडखनन सामग्री ले जा रहे ट्रक का बेकाबू , कई वाहनों को...

खनन सामग्री ले जा रहे ट्रक का बेकाबू , कई वाहनों को टक्कर, मची भगदड़

एफएनएन, हल्द्वानी: नैनीताल जिले के लालकुआं कोतवाली क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे पर खनन सामग्री लाद कर ले जा रहे ट्रक ने खूब तांडव मचाया. नशे में चालक ने कई वाहनों को टक्कर मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया. हादसे में कैंची धाम से लौट रहे यूपी और दिल्ली निवासी श्रद्धाओं की कार क्षतिग्रस्त हो गई. इसके साथ ही ट्रक ने एक टेंपो और बाइक सवार को भी पीछे से टक्कर मारी है. गनीमत रही कि हादसे में जान का नुकसान नहीं हुआ. पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है. चालक को हिरासत में लिया है. कोतवाली पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

नशे में धुत ट्रक चालक ने नेशनल हाईवे पर मचाया तांडव: लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में नशे में धुत एक ट्रक चालक ने नेशनल हाईवे कई वाहनों को टक्कर मार दी. इस दौरान ट्रक की टक्कर से कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. हादसे के कारण कुछ देर तक हाईवे पर जाम भी लगा रहा. पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में लिया है.

ट्रक से कई वाहनों को मारी टक्कर: जानकारी के मुताबिक गुरुवार की रात नेशनल हाईवे 109 पर नशे में धुत एक ट्रक चालक ने तेल डिपो के पास एक ऑटो को टक्कर मारी. इसके बावजूद चालक हाईवे पर ट्रक को दौड़ाता रहा. कुछ आगे जाने के बाद चालक ने एक स्कॉर्पियो और बरेली नंबर की एक कार को टक्कर मार कर वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया. गनीमत रही कि कार में बैठे लोगों की जान को नुकसान नहीं हुआ.

नेशनल हाईवे पर लग गया जाम: हाईवे पर हुए हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया. जिसके बाद आसपास के लोगों ने ट्रक को लालकुआं बाजार से पूर्व फ्लाई ओवर के पास रोक लिया. हादसे के बाद एनएच पर जाम लगने की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने पाया कि चालक नशे में धुत था. पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में ले लिया है. हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार में सवार लोग कैंची धाम दर्शन कर दिल्ली और बरेली को लौट रहे थे.

तेज रफ्तार और ओवरलोड वाहनों पर लगाम लगाने की मांग: घटना की सूचना पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र लौटानी भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने पुलिस प्रशासन से ओवर लोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा कि पूर्व में भी वह पुलिस प्रशासन से तेज़ रफ्तार और ओवर लोड वाहनों पर लगाम लगाने की मांग कर चुके है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments