03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

अल्मोड़ा: जिले के रानीखेत में नई बस्ती में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग

एफएनएन, अल्मोड़ा: जिले के रानीखेत में बद्रीव्यू नई बस्ती में एक कबाड़ के गोदाम में आग लग गई. आग इतनी भीषण थी कि आसपास के मकानों को खतरा पैदा हो गया. सूचना पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और बमुश्किल आग पर काबू पाया. जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली.

बमुश्किल पाया आग पर काबू

 रानीखेत के बद्रीव्यू नई बस्ती में एक कबाड़ के गोदाम में विगत रात्रि आग लग गई. धीरे धीरे आग ने विकराल रूप ले लिया. इसकी सूचना फायर सर्विस को दी गई. सूचना पाकर तुरंत रानीखेत के प्रभारी अग्निशमन अधिकारी वंश नारायण यादव के नेतृत्व में दो फायर यूनिट तत्काल मौके पर पहुंची. आग रहमत हुसैन के कबाड़ के गोदाम में लगी हुई थी. गोदाम ढलान में था. आग की लपटें इतनी विकराल थी कि इससे निकट के आवासीय मकान को भी खतरा पैदा हो गया था. अंधेरा होने और तीव्र ढलान होने के कारण मौके तक पहुंचना दमकल कर्मियों के लिए काफी मुश्किल हो रहा था.

आग बुझाकर बचाए आवासीय मकान

दमकल कर्मियों ने बमुश्किल मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का कार्य शुरू किया. लेकिन वाहन का पानी पर्याप्त नहीं होने के कारण पास के फायर हाइड्रेंट से पानी डालकर आग पर नियंत्रण पाया. आग को बुझाने में करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आवासीय मकानों को सुरक्षित बचाया. प्रभारी अग्निशमन अधिकारी वंश नारायण यादव ने बताया कि आग लगने से पूरा गोदाम खाक हो गया है.

गोदाम रहमत हुसैन का था. अगल बगल के आवासीय मकानों तक आग पहुंच कर नुकसान पहुंचने से पहले आग पर काबू पा लिया गया. सड़क से काफी नीचे गदेरे में घटनास्थल होने के कारण और रात्रि का समय होने के कारण आग बुझाने में चार घंटे का समय लग गया. इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई है.

Hot this week

CJI Kumaon Zone की नई कार्यकारिणी घोषित, अशोक अग्रवाल अध्यक्ष और सौरभ अग्रवाल उपाध्यक्ष नियुक्त

एलएससी इंफ्राटेक लिमिटेड के निदेशक सौरभ अग्रवाल को मिली...

Uttarakhand में कांग्रेस निकालेगी चार दिशाओं से यात्रा, बदरीनाथ धाम में होगा समापन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में आगामी चुनावों को देखते...

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img