03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

डोईवाला के रानीपोखर में मां पत्नी और बच्चों समेत पांच को मार डाला

एफएनएन, देहरादून : डोईवाला क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक साथ एक ही परिवार के पांच सदस्‍यों की हत्‍या का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। आरोपित महेश कुमार ने अपनी ही मां, पत्‍नी और तीन बेटियों को गला काटकर मौत के घाट उतार दिया।

चौंकाने वाली बात यह रही कि आरोपित महेश कुमार ने इन पांचों हत्‍याओं से पहले पूजा पाठ भी की और इसके बाद खूनी तांडव मचा दिया। पूजा पाठ करने के बाद आरोपित ने परिवार के एक-एक सदस्य को बारी बारी से मौत के घाट उतारा। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है, और उससे इस हत्‍याकांड की वजह पूछी जा रही है। आरोपित मूल रूप से उत्तर प्रदेश के थाना अतर्रा जिला बांदा का रहने वाला है। डोईवाला में रानीपोखरी के नागाघेर में उसका अपना मकान है। जहां वह अपने परिवार के साथ रह रहा था।
आरोपित की मां दिमागी तौर पर अस्वस्थ थी, वहीं उसकी एक बेटी भी दिव्यांग थी। आरोपित का एक भाई ऋषिकेश में रहता है। जिसे घटना की सूचना दी जा चुकी है।
आरोपित अभी कुछ बोल नहीं पा रहा है, उसने परिवार के सदस्यों को क्यों मारा इसकी अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस द्वारा इसकी सूचना स्वजनों को देदी गई है, ओर उन्हे मौके पर बुला लिया गया है।
एसएसपी दलीप सिंह कुंवर और एसपी देहात कमलेश उपाध्याय मौके पर मौजूद हैं। आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

मृतको में बीतन देवी, उम्र 75 वर्ष (माता), नीतू देवी, उम्र 36 वर्ष (पत्नी), अपर्णा, उम्र 13 वर्ष ( पुत्री), अन्नपूर्णा उम्र 9 वर्ष ( पुत्री) और स्वर्णा उर्फ गुल्लों उम्र 11 वर्ष ( पुत्री) शामिल है।

Hot this week

CJI Kumaon Zone की नई कार्यकारिणी घोषित, अशोक अग्रवाल अध्यक्ष और सौरभ अग्रवाल उपाध्यक्ष नियुक्त

एलएससी इंफ्राटेक लिमिटेड के निदेशक सौरभ अग्रवाल को मिली...

Uttarakhand में कांग्रेस निकालेगी चार दिशाओं से यात्रा, बदरीनाथ धाम में होगा समापन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में आगामी चुनावों को देखते...

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img