03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

हरिद्वार से जल लेकर आ रहा एक कांवड़ यात्री कांवड़ समेत यात्री गंगनहर में कूदा, बचाने को साथी ने लगाई छलांग; दोनों लापता

Spread the love

एफएनएन, रुड़की: कलियर के धनोरी में नीले पुल के पास हरिद्वार से जल लेकर आ रहा एक कांवड़ यात्री कांवड़ समेत गंग नहर में कूद गया यह देख मौके पर हड़कंप मच गया। उसके साथ चल रहा उसका साथी भी उसे बचाने के चक्कर में गंगनहर में डूब गया। घटना को लेकर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के गोताखोरों ने घंटों तक इनकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया।

शुक्रवार की रात दो कांवड़ यात्री कांवड़ लेकर रुड़की की तरफ आ रहे थे। दोनों कांवड़ यात्री दोस्त थे। जैसे ही दोनों कलियर के धनोरी में नीले पुल के पास पहुंचे तो अचानक ही इनमें से एक कांवड़ यात्री ने कांवड़ समेत गंग नहर में छलांग लगा दी। उसे गंग नहर में कूदते देख साथी हक्का-बक्का रह गया। साथी के गंगनहर में कूदने पर दूसरे कांवड़ यात्री ने शोर मचा दिया। जिसके बाद आसपास के कांवड़ यात्री भी मौके पर पहुंच गए।

इसी दौरान साथी को बचाने के चक्कर में दूसरे कांवड़ यात्री ने भी गंगनहर में छलांग लगा दी। दूसरा कांवड़ यात्री भी गंगनहर में डूब कर लापता हो गया। सूचना मिलते ही कलियर थाना प्रभारी जहांगीर अली पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जल पुलिस के गोताखोरो ने दोनों यात्रियों को बचाने के लिए घंटों तक गंगनहर खंगाली, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया।

एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि गंगनहर में कूदने वाले कावंड़ यात्रियों के बारे में अभी पुलिस के पास कोई जानकारी नहीं है। दोनों कांवड़ यात्री कहां के थे। उनके नाम और पते की जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही कांवड़ यात्री गंग नहर में कूदने की वजह भी पता नहीं चल पाई है।

Hot this week

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...

Udham Singh Nagar पुलिस में बड़ा फेरबदल ! SSP अजय गणपति ने 18 अधिकारियों के किए तबादले

एफएनएन, रुद्रपुर : Udham Singh Nagar में कानून-व्यवस्था को और...

Topics

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...

Rudrapur में 9.5 लाख की साइबर ठगी ! म्यूल अकाउंट का बड़ा खुलासा

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur उत्तराखंड के रुद्रपुर में साइबर...

Uttarakhand में सड़क हादसों पर बड़ा फैसला ! अब 112 से जुड़ेगी हर इमरजेंसी सेवा

एफएनएन, उत्तराखंड : Uttarakhand में सड़क दुर्घटनाओं के दौरान...

UTU Exam Paper लीक मामला: सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार, मचा हड़कंप

एफएनएन, देहरादून : UTU Exam Paper उत्तराखंड में परीक्षा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img