03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

15 जून को कैंचीधाम में लगेगा भव्य मेला, तैयारियों में जुटा प्रशासन, पहली बार शुरू होगी शटल सेवा

Spread the love

एफएनएन, हल्द्वानी: प्रसिद्ध कैंचीधाम में नीम करौली बाबा के दर्शन करने के लिए रोजाना हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं. 15 जून को कैंची धाम मंदिर की स्थापना के मौके पर हर साल मेला लगता है. मेले में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है, जिसको देखते हुए जिला प्रशासन ने अभी से तैयारी शुरू कर दी हैं. जिसके तहत पहली बार शटल सेवा शुरू की जाएगी. हालांकि इससे पहले जिला प्रशासन और परिवहन विभाग के बीच कई दौर की बैठकें भी हो चुकी हैं.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

हल्द्वानी के आरटीओ नंदकिशोर ने बताया कि पहली बार मेले के मौके पर जिलाधिकारी के निर्देश पर हल्द्वानी से कैंची धाम तक सीधी शटल सेवा चलाई जाएगी. शटल सेवा के तहत हल्द्वानी के रोडवेज स्टेशन, रेलवे स्टेशन के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम से बस का संचालन किया जाएगा.

नंदकिशोर ने बताया कि योजना के तहत बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को हल्द्वानी में रोककर उनको शटल सेवा से मंदिर दर्शन के लिए भेजा जाएगा. कुमाऊं मोटर्स ऑनर्स यूनियन के अलावा अन्य निजी बसों को शटल सेवा के तहत लगाया जाएगा. उन्होंने कहा कि भवाली से कैंची धाम मंदिर तक वाहनों का आना-जाना पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा. हालांकि श्रद्धालु टैक्सी शटल सेवा और बस शटल सेवा से मंदिर तक आवाजाही कर सकते हैं.

बता दें कि नैनीताल जिले के भवाली स्थित विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम लोगों की आस्था का केंद्र है. पिछले कुछ वर्षों से भारत के विख्यात लोगों के साथ-साथ विदेशों से भी बड़ी-बड़ी हस्तियां कैंचीधाम पहुंच रही हैं.

ये भी पढ़ें- उत्तरकाशी में बकरी चराने गए व्यक्ति की खाई में गिरने से मौत, काम पर जा रही महिला पत्थर लगने से घायल

Hot this week

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Topics

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img