03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पिथौरागढ़ की पहाड़ियों पर लगी भीषण आग, चमोली में दो गोशालाएं चपेट में आई

एफएनएन,पिथौरागढ़ : उत्तराखंड में जंगलों की आग शांत नहीं हो रही है। शनिवार सुबह सीमांत जिले पिथौरागढ़ में जंगल की आग भड़क गई। यहां भी लगातार वन क्षेत्रों को नुकसान की खबरें आ रही है।  जिले के मुख्यालय से लगे जंगलों के साथ-साथ बेड़ीनाग, गंगोलीहाट कनालीछीना, डीडीहाट और अस्कोट के जंगलों में भीषण आग लगी हुई है।

डीएफओ कोको रोसे का कहना है कि आग को बुझाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आग की अधिकतर घटनाएं पंचायती वनों में हैं। दूसरी ओर गढ़वाल में गोपेश्वर के पठियालधार नर्सिंग कॉलेज के पास के जंगल में लगी आग को फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू कर लिया।

घरों की तरफ पहुंची आग से दो गोशालाएं भी जल गई, लेकिन अग्निशमन कर्मियों ने वहां बंधे छह पशुओं को सुरक्षित निकाल लिया। फायर सर्विस गोपेश्वर से मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे उन्हें सूचना मिली कि पठियालधार के जंगल में आग लगी है। आग तेजी से घरों की तरफ बढ़ रही है। फायर सर्विस की टीम दो फायर टेंडरों के साथ मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई।
  • आग में धधके सुमाड़ी, खोला और खंडाह के जंगल
आग तेजी से नर्सिंग कॉलेज, आवासीय भवनों और सेंटर स्कूल की ओर बढ़ रही थी, जिसे कर्मियों ने समय रहते बुझा दिया। लेकिन यहां पर देवेंद्र और राजू की गोशाला आग की चपेट में आ गई। गोशालाओं में छह पशु बंधे थे। फायर कर्मियों ने भीषण आग के बीच पशुओं को रेस्क्यू कर सुरक्षित बचा लिया।श्रीनगर के समीप खोला, सुमाड़ी और खंडाह में रातभर जंगल आग में जलते रहे। सड़क मार्ग पर स्थित जंगल में अग्निशमन आग बुझाने में जुटा रहा, जबकि सुमाड़ी टावर के नीचे काफी बड़े क्षेत्रफल में आग बुझाने में वन विभाग के पसीने छूट गए। वहीं खोला में स्लीपर जलने के बाद वन विकास निगम के अधिकारी शुक्रवार को क्षति का आकलन करने पहुंचे।
  • खोला क्षेत्र में फिर धधक उठी वनाग्नि
खोला क्षेत्र में पुन: वनाग्नि धधक उठी। श्रीनगर-बुघाणी मोटर मार्ग के समीप से आग जंगल के काफी अंदर तक पहुंच गई। इसी दौरान सड़क किनारे रखे चीड़ के स्लीपरों तक आग पहुंच गई। सूचना मिलने पर अग्निशमन के जवान आग बुझाने पहुंचे। जवानों ने स्लीपरों को आग में जलने से बचा लिया, लेकिन जंगल आग में जलते रहे। इसी दौरान हरकंडी से सुमाड़ी के बीच जंगल आग की चपेट में आ गया। देखते ही देखते आग काफी बड़े क्षेत्रफल में फैल गई। स्वीत की धार में भी कुछ देर आग लगी रही। वनकर्मी यहां आग बुझा ही रहे थे कि शाम 7 बजे के लगभग खंडाह-भिताई मोटर मार्ग के जंगलों में भी आग फैल गई। डीएफओ सिविल सोयम सोहन लाल ने बताया कि खोला में रात आठ बजे के आसपास आग पर काबू पा लिया गया था, जबकि सुमाड़ी क्षेत्र में रात साढ़े 11 बजे आग बुझाई गई। खंडाह क्षेत्र में भी आग बुझा ली गई है। धारकोट में सुबह आग लगने की सूचना मिली थी। यहां टीम को भेजा गया है।

Hot this week

Dehradun पत्नी नीलू की हत्या का आरोपी पति मनोज गिरफ्तार, छानी में छिपा मिला

एफएनएन, विकासनगर : Dehradun उत्तराखंड के देहरादून जिले के...

CM Dhami ने विनीत जैन को किया विशिष्ट व्यापारी सम्मान से सम्मानित

एफएनएन, हल्द्वानी : CM Dhami प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि...

CJP Founder अभिजीत दिपके की दादी का निधन

एफएनएन, महाराष्ट्र : CJP Founder कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)...

Rahul Gandhi का बड़ा बयान, बोले- ‘ज्ञानेश कुमार जाएंगे, मोदी सरकार भी जाएगी

एफएनएन , नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में...

Topics

Dehradun पत्नी नीलू की हत्या का आरोपी पति मनोज गिरफ्तार, छानी में छिपा मिला

एफएनएन, विकासनगर : Dehradun उत्तराखंड के देहरादून जिले के...

CM Dhami ने विनीत जैन को किया विशिष्ट व्यापारी सम्मान से सम्मानित

एफएनएन, हल्द्वानी : CM Dhami प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि...

CJP Founder अभिजीत दिपके की दादी का निधन

एफएनएन, महाराष्ट्र : CJP Founder कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)...

Rahul Gandhi का बड़ा बयान, बोले- ‘ज्ञानेश कुमार जाएंगे, मोदी सरकार भी जाएगी

एफएनएन , नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img