03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बर्थडे पार्टी में भिड़ गए कांग्रेसी,  एक युवक को आई चोट

Spread the love
  • समझाने पहुंची पुलिस से उलझ  गए नेता, तीन गिरफ्तार
  • गिरफ्तार लोगों में गुंड़ा एक्ट में वांछित युवक भी हुआ गिरफ्तार
एफएनएन, हल्द्वानी : लालकुंआ कोतवाली  क्षेत्रांतर्गत बिन्दुखत्ता के हाटाग्राम में कल रात बर्थ-डे पार्टी में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्ष कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। रात बारह बजे हुई इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी विवाद हो गया। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक रविवार की रात लगभग 12 बजे राजा धामी पुत्र भगवान सिंह धामी( एनएसयूआई बिन्दुखत्ता अध्यक्ष)की हाटाग्राम बिन्दुखत्ता स्थित आवास में बर्थडे पार्टी चल रही थी। पाटीॅ में शामिल गांव के ही विक्रम सिंह बिष्ट उर्फ बल्ली  व राजा धामी पक्ष के लोगो के बीच आपसी विवाद(लड़ाई झगड़ा) हो गया। इस घटना में  विक्रम सिंह उर्फ बल्ली को चोट पहुंची। जिस पर पीड़ित पक्ष विक्रम सिंह उर्फ बल्ली के परिजनों द्वारा इस संबंध में  पुलिस को सूचना दी। सूचना पर उपनिरीक्षक मनोज कुमार मय फ़ोर्स मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षो को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान राजा धामी पुत्र भगवान सिंह,कमल दानू पुत्र गोपाल सिंह(यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष),भगवान सिंह धामी पुत्र मदन सिंह धामी(पूर्व डाइरेक्टर दुग्ध संघ/वरिष्ठ कांग्रेसी) के द्वारा पुलिस से मारपीट/ अभद्रता कि गयी।जिस पर पुलिस द्वारा तीनो आरोपियों को कोतवाली ले आई। उपनिरीक्षक मनोज कुमार की तहरीर पर राजा धामी,कमल दानू,व भगवान धामी के विरुद्ध 323/504/506/332/353 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही दूसरे पक्ष विक्रम सिंह उर्फ बल्ली की तहरीर पर उक्त तीनों के अतिरिक्त वीरेंद्र भड़,कुशल जेठा,भगत,रवि,वीरू दानू, रोकी व 7-8 अन्य के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 11/21 यूएस/ 323/504/506/147/452 दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि कमल दानू के विरुद्ध पूर्व में भी कोतवाली में  नौ मामलों के साथ ही गुंडा एक्ट पंजीकृत है। उक्त की आम छवि आपराधिक प्रवृत्ति की रही है। उपरोक्त प्रकरण में पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वारा द्वितीय पक्ष के लोगो को आश्वस्त किया गया है कि यदि विक्रम सिंह उर्फ बल्ली के विरुद्ध कोई तहरीर प्राप्त होती है तो  जांच कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img