03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

एनएसजी के कमांडो भी होंगे कुंभ की सुरक्षा में तैनात

Spread the love
  • एनएसईी टीम कमांडर मुकुल चौधरी ने आईजी कुंभ संजय गुंज्याल से की मुलाकात

एफएनएन, हरिद्वार : कुंभ पुलिस महाकुंभ के दौरान ट्रैफिक प्लान के साथ सुरक्षा के कड़े इंतजाम की भी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हुई है। इस साल होने वाले महाकुंभ के दौरान मेला क्षेत्र में किसी भी आतंकी घटना को नाकाम करने के लिए एंटी टेररिस्ट (एटीएस) स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के कमांडो की भी तैनाती होगी। यह बाद में तय किया जाएगा कि एनएसजी के कमांडो को कहां-कहां तैनात किया जाएगा।
एनएसजी के टीम कमांडर मुकुल चौधरी ने शनिवार को आईजी कुंभ संजय गुंज्याल से उनके कार्यालय में मुलाकात की। पुलिस महानिरीक्षक और टीम कमांडर के बीच कुंभ मेला में की सुरक्षा व्यवस्थाओं के संबंध में बातचीत भी हुई। इस दौरान कुंभ मेले को आतंकवादी हमलों से सुरक्षित बनाने एंटी टेररिस्ट कार्रवाई करने और अन्य सुरक्षा उपायों पर विचार विमर्श किया गया।
बातचीत के दौरान टीम कमांडर मुकुल चौधरी ने पुलिस महानिरीक्षक कुंभ मेला संजय गुंज्याल को बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड की दो टीमें कुंभ मेले में सुरक्षा के लिए आएंगी। पहली टीम फरवरी व दूसरी टीम मार्च के शुरूआत में पहुंच जाएगी। एक टीम में 75 कमांडोे शामिल होंगे। एनजीए के गार्ड प्रमुख बिंदुओं पर तैनात रहेंगे। हालांकि उनके साथ ही एटीएस व उत्तराखंड पुलिस के जवान भी तैनात किए जाएंगे। इसके लिए रूपरेखा बाद में तैयार की जाएगी।

Hot this week

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...

Dehradun में BJP की गढ़वाल मंडल संगठनात्मक बैठक शुरू, CM धामी और महेंद्र भट्ट मौजूद

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भारतीय जनता पार्टी की गढ़वाल...

Topics

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img