इंदिरा ह्रदयेश के खिलाफ टिप्पणी से सुलगता रहा उत्तराखंड

  • रुद्रपुर और किच्छा में हुए जोरदार प्रदर्शन

एफएनएन, रुद्रपुर/किच्छा : नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर उत्तराखंड गुरुवार को भी सुलगता रहा। जगह-जगह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के खिलाफ प्रदर्शन हुए और उन्हें पद से हटाने वह कानूनी कार्रवाई की मांग की जाती रही। रुद्रपुर और किच्छा में भी भगत के खिलाफ नारे लगे। रुद्रपुर में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया और डीडी चौक पर बंशीधर भगत का पुतला फूंका गया। इस मौके पर तिलक राज बेहड़ ने कहा कि भगत ने पद पर बने रहने का अधिकार खो दिया है। उनको अपने बयान पर शर्म आनी चाहिए और तत्काल पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस बयान से भाजपा का असली चेहरा सामने आ गया है। महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने भी सरकार की आलोचना की और कहा कि नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी पूरे प्रदेश की महिलाओं को शर्मसार करने वाली है। उन्होंने कहा कि इतने बड़े नेता के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी भगत को शोभा नहीं देती। इस मौके पर पूर्व मंडी अध्यक्ष अरुण कुमार पांडे, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, अनिल शर्मा, नंदलाल आदि लोग मौजूद थे। वही किच्छा में भी बंशीधर भगत के खिलाफ नारे लगे। नगर कांग्रेस कमेटी ने भगत के बयान की कड़ी आलोचना की। नगर अध्यक्ष अक्षय बाबा और फिरदौस सलमानी ने कहा कि बंशीधर भगत को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। इस मौके पर दुर्गेश गुप्ता, संजीव कुमार सिंह, जाकिर अंसारी, बंटी पपनेजा आदि लोग मौजूद थे।

 

Hot this week

टिकट पर घमासान के बाद बौद्ध का राज्यसभा सफर शुरू, पार्टी ने जताया भरोसा

एफएनएन, नई दिल्ली : हरियाणा से कांग्रेस के नेता...

तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवा डॉक्टर की जान गई

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में...

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार...

बीएसएनएल ऑफिस के पास चल रहा था सट्टा कारोबार, पुलिस ने दबिश देकर किया खुलासा

एफएनएन, धमतरी : आईपीएल सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस ने...

Topics

तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवा डॉक्टर की जान गई

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में...

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार...

चारधाम यात्रा तैयारियों पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने सीएम धामी को घेरा

एफएनएन, देहरादून : देहरादून से बड़ी राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img