03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कोरोना के टीकाकरण सेंटर में बृजलाल अस्पताल व पाल नसिॅग कालेज भी शामिल

Spread the love
  • नैनीताल जिले में बनेंगे दस टीकाकरण सेंटर
एफएनएन, हल्द्वानी : कोरोना संक्रमण से बचने के लिए भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार के प्रयासो से जल्द ही मिलने वाली वैक्सीन के टीकाकरण कार्य के लिए प्रशासनिक एवं सवास्थ्य विभाग के स्तर पर तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। वैक्सीन के टीकाकरण हेतु शासन के निर्देश पर 08 जनवरी को टीकाकरण कार्य का पूर्वाभ्यास किया जायेगा। यह जानकारी जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा दी गई है। उन्होने बताया कि शुक्रवार को जिले भर में कोविड 19 वैक्सीन का ड्राई रन (पूर्वाभ्यास) होगा। जिलाधिकारी श्री बंसल ने मुख्य चिकित्साधिकारी व उपजिलाधिकारियों/ आई.आर.टी को निर्देश दिये कि वे वैक्सीन डाई रन हेतु सभी व्यवस्थायें सुनिश्चित कर लें ताकि ड्राई रन का महत्वपूर्ण कार्यक्रम त्रुटि रहित सम्पन्न हो सके। उन्होने बताया कि प्रथम चरण मे जनपद के 9809 स्वास्थ्य कर्मीयों को टीका लगेगा। इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए जिलाधिकारी द्वारा उपजिलाधिकारियों तथा स्वास्थ्य विभाग को जिम्मेदारी सौपी गई है। श्री बंसल ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जनपद मे 10 चयनित वैक्सीन टीकाकरण  सेन्टर क्रमशः बेस चिकित्सालय हल्द्वानी, सुशीला तिवारी चिकित्सालय, महिला चिकित्सालय हल्द्वानी, पाल नर्सिंग कालेज, बृजलाल, बीडी पाण्डे महिला चिकित्सालय नैनीताल, सामुदायिक चिकित्सालय गरमपानी, मोटाहल्दू, बैलपडाव व लालकुआं मेें होगा ड्राई रन। उन्होने बताया कि सभी टीकाकरण केन्द्रो हेतु 10 टीमे लगाई जायेगी।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 भागीरथी जोशी ने बताया कि कोरोना टीकाकरण की माॅक ड्रिल की सभी तैयारिंया पूर्ण कर ली गई है। शुक्रवार की प्रातः 10 बजे से ड्राई रन प्रारम्भ होगा।  उन्होने बताया कि जनपद में 54 वैक्सीनेशन तैयार किये गये है। एक सेन्टर मे पांच स्वास्थ्य कर्मी के साथ एक चिकित्साधिकारी व एक सुपरवाइजर भी तैनात किये जायेंगे। प्रथम चरण मे जनपद के 9809 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाना है । सभी स्वास्थ्य कर्मियों की सूची तैयार कर ली गई है। उन्होने बताया कि कोरोना वैक्सीन सबसे पहले रूद्रपुर स्थित रीजनल वैक्सीन सेन्टर मे पहुचेगी, वही से पूरे मण्डल के सभी जिलों को वितरित होगी।

Hot this week

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Topics

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img