03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

मुरादनगर हादसा : घटना में जिम्मेदार जेई, ईओ. सुपरवाइजर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google
  • प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर घटना पर जताया दुख

एफएनएन, गाज़ियाबाद : गाजियाबाद जनपद के मुरादनगर श्मशान घाट में हुए लोमहर्षक हादसे मे 24 लोगों की मौत के बाद राज्य सरकार ने कड़ी कार्रवाई करते हुए हादसे के जिम्मेदार तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया है।इस मामले में स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए हादसे के आरोपी ईओ निहारिका सिंह ,जेई चंद्रपाल सुपरवाइजर आशीष को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि घटना का मुख्य आरोपी ठेकेदार आशीष त्यागी अभी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें छापेमारी में जुटी हुई हैं।

बताते चलें कि रविवार को गाजियाबाद जिले के मुरादनगर श्मशान घाट परिसर में गैलरी की छत गिरने से 40 लोग दब गए गये थे। जिनमें अब तक 24 लोगों के मौत की पुष्टि हो चुकी है। हादसे का शिकार हुए सभी लोग मुरादनगर के डिफेंस कॉलोनी निवासी फल विक्रेता की अंत्येष्टि में आए थे। ये सभी लोग अंत्येष्टि के बाद गेट से सटी गैलरी में मौन धारण करने के लिए एकत्र हुए थे। इसी दौरान ये हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि ढाई माह पहले गैलरी का निर्माण कराया गया था। आरोप है कि सरिया को छोड़ निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया। गैलरी ढहते ही निर्माण सामग्री चूरे में तब्दील हो गई। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए सभी के जल्द स्वास्थ्य की कामना की है । के अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद गाजियाबाद के मुरादनगर में छत गिरने की घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Dehradun Police में बड़ा फेरबदल, SSP प्रमेंद्र डोबाल ने 54 पुलिसकर्मियों का किया ट्रांसफर

एफएनएन, देहरादून : Dehradun Police एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने...

Badrinath Dham में पहुंचीं उद्धव-कुबेर डोलियां, 23 अप्रैल को खुलेंगे कपाट

एफएनएन, चमोली (उत्तराखंड) : Badrinath Dham आस्था, परंपरा और...

Kedarnath Dham के कपाट खुले, जयकारों से गूंजा पूरा परिसर

एफएनएन, उत्तराखंड : Kedarnath Dham के कपाट आज सुबह शुभ...

Topics

Badrinath Dham में पहुंचीं उद्धव-कुबेर डोलियां, 23 अप्रैल को खुलेंगे कपाट

एफएनएन, चमोली (उत्तराखंड) : Badrinath Dham आस्था, परंपरा और...

Kedarnath Dham के कपाट खुले, जयकारों से गूंजा पूरा परिसर

एफएनएन, उत्तराखंड : Kedarnath Dham के कपाट आज सुबह शुभ...

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img