03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

रकम दोगुनी कंरने के.नाम पर साढ़े तेरह लाख की ठगी, एफआईआर दर्ज

एफएनएन, देहरादून। पैसे दोगुने करने के नाम पर कंपनी के डायरेक्टर ने तीन व्यक्तियों से साढ़े 13 लाख रुपये की ठगी कर ली। पैसे लेने के बाद आरोपित ने फोन उठाना बंद कर दिया। डालनवाला कोतवाली पुलिस ने फ्यूचर मेकर लाइप केयर के डायरेक्टर कम सीएमडी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ओल्ड डालनवाला निवासी अर्जुन सिंह ने बताया कि सुनील प्रसाद और राम सिंह पंवार उसके परिचित हैं। 2018 में उनकी मुलाकात राधेश्याम नामक व्यक्ति से हुई थी। आरोपित ने खुद को फ्यूचर मेकर लाइफ केयर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का डायरेक्टर कम सीएमडी बताया। राधेश्याम ने प्रस्ताव दिया था कि यदि वह तीनों कंपनी में धन निवेश करेंगे तो इससे काफी लाभ होगा।

पहले तो अर्जुन सिंह व उसके साथियों ने पैसा निवेश करने से मना कर दिया, लेकिन राधेश्याम की ओर से बार-बार धन निवेश करने पर दो वर्ष में दोगुनी रकम व निवेश पर लाभ हर माह मिलने की बात कही। आरोपित की बातों में आकर अर्जुन सिंह, सुनील प्रसाद व अजय पंवार ने आठ जून से चार सितंबर 2018 तक 13 लाख 57 हजार रुपये निवेश कर दिए। पैसे मिलने के बाद आरोपित ने संपर्क करना बंद कर दिया। पीड़ि‍तों ने जब राधेश्याम की खोजबीन की तो पता चला कि आरोपित जेल में बंद है और उसके खिलाफ विभिन्न राज्यों में धोखाधड़ी के मुकदमें दर्ज हैं। इंस्पेक्टर मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि राधेश्याम डायरेक्टर कम सीएमडी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

।

Hot this week

Haridwar में IB के SP पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली गोली

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar उत्तराखंड के हरिद्वार से एक...

Panipat में नकली कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री का भंडाफोड़, 41 हजार बोतलें बरामद

एफएनएन, पानीपत : Panipat बाजार में बिकने वाली नामी...

Ankita Bhandari की मां सोनी देवी को मिली जान से मारने की धमकी, IG ने SSP को दिए जांच के आदेश

एफएनएन, देहरादून : Ankita Bhandari उत्तराखंड के चर्चित अंकिता...

Almora के कसार देवी होमस्टे में दिल्ली के पर्यटक की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला शव

एफएनएन, अल्मोड़ा : Almora उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल...

Topics

Haridwar में IB के SP पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली गोली

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar उत्तराखंड के हरिद्वार से एक...

Almora के कसार देवी होमस्टे में दिल्ली के पर्यटक की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला शव

एफएनएन, अल्मोड़ा : Almora उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल...

Mother की अर्थी को कंधा देकर भावुक हुए CM योगी आदित्यनाथ

एफएनएन, पौड़ी गढ़वाल : Mother उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री...

Dineshpur में दो युवकों पर धारदार हथियारों से हमला

एफएनएन, रुद्रपुर : Dineshpur ऊधम सिंह नगर जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img