03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड मेंं सत्तारूढ़ भाजपा के कई विधायक हमारे संपर्क मेंं: डा. इंदिरा हृदयेश

  • नेता प्रतिपक्ष के दावे से कड़ाके की सर्दियों में भी चढ़ा पहाड़ी राज्य का सियासी पारा

एफएनएन,हल्द्वानी: उत्तराखंड की नेता प्रतिपक्ष और स्थाानीय कांंग्रेस विधायक डा. इंदिरा हृदयेश ने रविवार को यह नया दावा ठोंककर कड़ाके की सर्दियों मेंं पहाड़ी राज्य का सियासी पारा एकाएक काफी चढ़ा दिया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में करारी हार से आशंकित कई भाजपा विधायक कांग्रेस के निकट संपर्क में है। वे सभी पार्टी में आना चाहते हैं, ऐसे इन सबने साफ संकेत भी दे दिए हैं।

अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में नेता प्रतिपक्ष डॉ. हृदयेश ने कहा कि कई लोग मिलते हैं, उन्हें लगता है कि भाजपा में रहेंगे तो हार जाएंगे। ऐसे में घुमा-फिराकर संदेश भेजा गया है कि वे सब कांग्रेस में आ सकते हैं। यह संख्या कई में हैं। उन्होंने कहा कि यह बात कई बार घुमा-फिराकर हुई है पर हाल के दिनों में ज्यादा बात चली है। उन्होंने कहा कि इस पर हाईकमान से बातचीत करनी होगी। साथ ही कांग्रेस की स्थिति भी देखी जाएगी।

बोलीं-ऐसे फैसले आसान नहीं होते हैं। ये निर्णय बारीकी से लेने पड़ते हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या भाजपा के जो विधायक संपर्क में है, वे कांग्रेस के अन्य नेताओं के संपर्क में भी हैं… इंदिरा ने कहा कि जो जिसके करीब होता है, उसके संपर्क में होता है। उन्होंने कहा कि हमारे जो विधायक पिछली बार चुनाव हार गए थे, वे लगभग सभी जीत रहे हैं। उन्होंने लगातार काम किया है। अब देखरेख (मानीटरिंग) का समय है। हर विधानसभा क्षेत्र में देखरेख का काम होगा। इंदिरा ने कहा कि वे खुद अब हर विधानसभा क्षेत्र में जाएंगी। वहां पर गाइड भी किया जाएगा। डा हृदयेश ने यह भी कहा कि वह पूरी तरह आश्वस्त हैं कि वर्ष 2022 में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार पूर्ण बहुमत से आएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img