03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सरकार के इशारे पर किसानों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन : बेहड़

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़ ने उधम सिंह नगर में शुक्रवार को पुलिस और किसानों के मध्य कई स्थानों पर हुए संघर्ष को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। उन्होंने जवानों और किसानों को आमने-सामने करने के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार को दोषी ठहराया है।
प्रेस को जारी बयान में बेहड़ ने कहा कि जिले की पुलिस सरकार के इशारे पर किसानों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन करने में लगी थी। उन्होंने कहा कि उन्हें ताज्जुब होता है कि जब सुप्रीम कोर्ट ने किसानों को दिल्ली जाने की अनुमति दे दी है तो जिले की पुलिस को ऐसी कौन सी तकलीफ थी कि उन्होंने किसानों को रोकने की ठान ली। बेहड़ ने कहा कि जिस उत्तर प्रदेश के गाजीपुर बॉर्डर जाने के लिए किसान आंदोलित थे उसी यूपी की पुलिस ने बिलासपुर से लेकर गाजीपुर बॉर्डर तक कहीं भी किसानों को नहीं रोका, बल्कि यूपी पुलिस के अधिकारियों ने किसानों को मदद भी की और गाजीपुर पहुंचने के लिए ट्रैफिक रहित रास्तों के बारे में भी बताया।


बेहड़ ने कहा कि इतने बड़े उत्तर प्रदेश की पुलिस ने किसानों को कहीं नहीं परेशान किया मगर छोटे से उत्तराखंड की सरकार इतनी हठधर्मिता पर उतारू हो गयी कि जिले की पुलिस और किसानों का संघर्ष करवा दिया। बेहड़ ने कहा कि जब-जब भाजपा सरकार डरती है तो पुलिस को आगे करती है। कहा कि काले कृषि कानूनों के खिलाफ देश का अन्नदाता सड़कों पर है। इन्हीं किसानों के बच्चे फौज व पुलिस में जाकर देश की सेवा करते हैं और आज भाजपा इन्हीं के मध्य टकराव करवा रही है।
उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन गति पकड़ेगा और तब तक समाप्त नहीं होगा जब तक केंद्र सरकार काले कानून वापस नहीं लेती। उन्होंने कहा कि जिले की पुलिस को भी टकराव छोड़ सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करना चाहिए।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img