03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कोरोना से बरेली आईएमए के पूर्व अध्यक्ष की मौत

एफएनएन, बरेली : आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ सुरेश सोंधी कोरोना से लड़ते हुए जिंदगी की जंग हार गए। पांच दिन पहले उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी। उनके साथ ही कोरोना वायरस ने स्वास्थ्य विभाग से रिटायर एक महिला व दो अन्य की भी जान ले ली।

corona2 doctor

मृतक संख्या हुई 26

शुक्रवार को चार लोगों की मौत के साथ जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है। जिला सर्विलांस प्रभारी एसीएमओ डॉ अशोक कुमार ने बताया कि पांच दिन पहले जांच रिपोर्ट में पाजिटिव आए आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ सुरेश सोंधी का भोजीपुरा स्थित कोविड-19 अस्पताल में इलाज चल रहा था। वहीं बाकरगंज में महिला स्वास्थ्यकर्मी सत्यवती की तीन दिन पहले तबीयत खराब होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिला अस्पताल में ट्रू नैट मशीन से उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके अलावा नकटिया निवासी रामकुमार कश्यप और मुड़िया अहमद नगर निवासी 55 साल के नसीर अहमद की भी कोरोना से मौत हो गई।

Hot this week

Fake Documents से प्रमाणपत्र बनवाने के प्रयास में छात्र पर FIR, अब तक तीन मामले दर्ज

एफएनएन, देहरादून : Fake Documents देहरादून में फर्जी दस्तावेजों...

Topics

Fake Documents से प्रमाणपत्र बनवाने के प्रयास में छात्र पर FIR, अब तक तीन मामले दर्ज

एफएनएन, देहरादून : Fake Documents देहरादून में फर्जी दस्तावेजों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img