03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

लेह पहुंचे राजनाथ, चीन को सीधी चेतावनी

एफएनएन, नई दिल्ली: एलएसी का जायजा लेने लेह पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत की एक इंच जमीन को भी कोई छीन नहीं सकता। भारतीय सेना पर हमें नाज है, मैं जवानों के बीच आकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। हमारे जवानों ने शहादत दी है, इन जवानों की शहादत का गम उनके परिवार के साथ-साथ 130 करोड़ भारतवासियों को भी हैै।

rajnathyg

हमारा इतिहास उठाकर देख ले चीन

लेह के लुकुंग चैकी पर पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जो कुछ भी अब तक बातचीत की प्रगति हुई है, उससे मामला हल होना चाहिए, कहां तक हल होगा इसकी गारंटी नहीं दे सकता, लेकिन इतना यकीन जरूर दिलाना चाहता हूं कि भारत की एक इंच जमीन भी दुनिया की कोई ताकत छू भी नहीं सकती, उस पर कोई कब्जा नहीं कर सकता। रक्षामंत्री ने कहा कि भारत दुनिया का इकलौता ऐसा देश है जिसने सारे विश्व को शांति का संदेश दिया है। हमने किसी भी देश पर कभी आक्रमण नहीं किया है और न ही किसी देश की जमीन पर हमने कब्जा किया है। भारत ने वसुधैव कुटुम्बकम का संदेश दिया है।

rajnath_si

…तो बर्दाश्त नहीं करेंगे

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हम अशांति नहीं चाहते हम शांति चाहते हैं। हमारा चरित्र रहा है कि हमने किसी भी देश के स्वाभिमान पर चोट मारने की कभी कोशिश नहीं की है। भारत के स्वाभिमान पर यदि चोट पहुंचाने की कोशिश की गई तो हम किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे और मुंहतोड़ जवाब देंगे।

Hot this week

Gairsain को स्थायी राजधानी बनाने की मांग तेज, यूकेडी डेमोक्रेटिक ने खोला केंद्रीय कार्यालय

एफएनएन, गैरसैंण : Gairsain उत्तराखंड की स्थायी राजधानी गैरसैंण...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img