03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

रुद्रपुर में बीच रोड पर निकले बस के दोनों पहिये, हादसा टला

  • स्पीड कम होने से ड्राइवर ने रोक ली वरना हो सकती थी अनहोनी

एफएनएन, रुद्रपुर : हल्द्वानी से आ रही बस के दोनों पिछले पहिये एक-एककर बीच रोड पर ही निकल गए। स्पीड कम होने की वजह से ड्राइवर ने बस को रोक लिया, वरना बस मेंं सवार 20 यात्रियों के साथ कोई भी अनहोनी घट सकती थी। बस को नियंत्रित कर सवारियों को सुरक्षित उतार दिया गया।

मंगलवार सुबह करीब 11 बजे शहर के नैनीताल रोड पर जिला सत्र न्यायालय के पास प्राइवेट बस यूके 04 पी ए 684  का दाईं ओर का पिछला पहिया अचानक निकाल कर पचास मीटर दूर जा गिरा। इसके कुछ ही देर बाद दूसरा पहिया भी निकल गया। हालांकि बस की स्पीड ज्यादा नहीं थी लिहाजा बड़ा हादसा टल गया। चालक राजेंद्र सिंह ने बताया कि बस में बीस सवारियां थी जिनको तत्काल सुरक्षित उतार दिया गया। बाद में सड़क पर खड़ी बस की मरम्मत कराकर आगे रवाना किया गया।

स्कूल में चलती है टूरिस्ट बस

चालक ने बताया कि यह बस शहर के एक नामी स्कूल में बच्चों को लाने -ले जाने के लिए लगी है। जबकि बस में तय मानकों के अनुरूप कोई सुविधा नहीं दिखी। यहां तक कि बस में स्पष्ट रूप से टूरिस्ट बस लिखा हुआ है। बस में जीपीएस सिस्टम और खिड़कियों में जाल भी नहीं लगा है।

यह हैंं स्कूली बसों के मानक

बस का रंग पीला हो और दोनों तरफ रिफ्लेक्टर पट्टियां लगी हो। ताकि अंधेरे में रोशनी के अभाव में भी आसानी से पहचाना जा सके। ठंड के दिनों में फॉग लाइटें लगाने के भी निर्देश दिए गए हैं।

 

स्कूली बसों मेंं मानक पूरे नहीं मिले तो कड़ी कार्रवाई

स्कूली बसों में निर्धारित मानक नहीं होने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी स्कूल संचालकों को निर्देश दे दिए गए हैं।

– रमेश चंद्र आर्य, मुख्य शिक्षा अधिकारी, यूएस नगर

 

Hot this week

Rajesh Pratap की जीत का शोर, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब चहुंओर !

रेलवे स्टेशन से विधायक कार्यालय तक निकला भव्य विजय...

Dennis Liquor पर हरीश रावत की भाजपा सरकार को चुनौती, बोले- STF बनाइए, जांच के लिए तैयार हूं

एफएनएन, देहरादून : Dennis Liquor उत्तराखंड में ‘डेनिस’ शराब...

Topics

Rajesh Pratap की जीत का शोर, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब चहुंओर !

रेलवे स्टेशन से विधायक कार्यालय तक निकला भव्य विजय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img