03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

रम्पुरा चौकी पर पथराव, पुलिस ने भीड़ को लाठीचार्ज कर खदेड़ा

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google
  • युवक को सौंपने की मांग पर अड़ी थी भीड़
  • कोतवाली में जमा महिलाओं पर भी पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया

एफएनएन, रुद्रपुर : एक युवक की पिटाई के बाद भीड़ ने रम्पुरा चौकी पर पथराव कर दिया। पुलिसकर्मियों ने जैसे-जैसे छिपकर जान बचाई। बाद में कई थानों का फोर्स आने के बाद भीड़ को बल प्रयोग कर खदेड़ा गया।घटना रात करीब 10:00 बजे की है। रम्पुरा का रहने वाला आकाश अपने घर लौट रहा था। इसी बीच रास्ते में कुछ युवकों ने उससे मारपीट की। 112 पर इस घटना की सूचना मिलते ही रम्पुरा चौकी इंचार्ज केसी मठपाल मौके पर पहुंच गए। वह युवक को चौकी लाए ही थे, कि भीड़ ने चौकी पर धावा बोल दिया और आकाश को सौंपने की मांग करने लगी। पुलिस के इंकार करने पर भीड़ ने चौकी पर पथराव कर दिया। इससे पुलिसकर्मियों में अफरा तफरी मच गई। जैसे तैसे आकाश को सुरक्षित पुलिस ने अपने कब्जे में लिया।

कंट्रोल रूम की मदद से कई थानों का फोर्स बुला लिया गया। इसके बाद पथराव कर रही भीड़ को खदेड़ दिया गया। पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पथराव करने वालों की शिनाख्त की जा रही है। वहीं इस घटना के बाद महिलाओं की भीड़ रुद्रपुर कोतवाली पहुंच जाने पर पुलिस ने इन्हें भी खदेड़ दिया। कोतवाली को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

संत मंगलपुरी की मुस्कान बी हाईस्कूल में 91.16% अंक लेकर बनीं मीरगंज टॉपर

उप प्रबंधक बाबा अरविन्द गिरी, प्रधानाचार्य सोनू गुप्ता ने...

Kedarnath Fake Video Case: चारधाम यात्रा पर भ्रामक वीडियो डालने पर FIR, प्रशासन का सख्त एक्शन

एफएनएन, केदारनाथ : Kedarnath Fake Video चारधाम यात्रा के दौरान...

चंद्रप्रकाश मेमोरियल धन्तिया की मुस्कान (90.83%) ने इलाके भर में बजाया कामयाबी का डंका, बटोरी वाहवाही

फ्रंट न्यूज नेटवर्क, फतेहगंज पश्चिमी-बरेली। चन्द्र प्रकाश मेमोरियल इण्टर...

Topics

संत मंगलपुरी की मुस्कान बी हाईस्कूल में 91.16% अंक लेकर बनीं मीरगंज टॉपर

उप प्रबंधक बाबा अरविन्द गिरी, प्रधानाचार्य सोनू गुप्ता ने...

चंद्रप्रकाश मेमोरियल धन्तिया की मुस्कान (90.83%) ने इलाके भर में बजाया कामयाबी का डंका, बटोरी वाहवाही

फ्रंट न्यूज नेटवर्क, फतेहगंज पश्चिमी-बरेली। चन्द्र प्रकाश मेमोरियल इण्टर...

केएसजी इंटर कॉलेज मीरगंज: हाईस्कूल में अनमता (90%), इंटर में मो. समद खान (88%) रहे कॉलेज टॉपर

फ्रंट न्यूज नेटवर्क, मीरगंज-बरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img