03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कुतबखाना ओवरब्रिज बना तो तबाह हो जाएंगे कुहाड़ापीर से कोतवाली तक के पांच हजार से ज्यादा व्यापारी

  • पुल निर्माण का प्रस्ताव रुकवाने के वास्ते शहर विधायक से मिले व्यापारी, सौंपा ज्ञापन

एफएनएन, बरेली: यूथ पावर वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में कुतुबखाना मार्केट के दर्जनों व्यापारी सोमवार को शहर विधायक डा. अरुण कुमार से मिले और छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर व्यापार हित और व्यापक जनहित में वाई शेप में प्रस्तावित कुतबखाना ओवरब्रिज के निर्माण का प्रस्ताव तुरंत रुकवाने की पुरजोर मांग की।

हजारों व्यापारी और श्रमिक-कारीगर होंगे खानाबदोश

कुतबखाना मार्केट के व्यापारियों का नेतृत्व कर रहे सोसाइटी के अध्यक्ष गौरव सक्सेना और अन्य दुकानदारों प्रदीप सिंह, नवनीत सिंह, रौनक जौली, अंकित मक्कड़ आदि ने विधायक को बताया कि वाई शेप में पुल बना तो कुतबखाना मार्केट के 500 से ज्यादा व्यापारियों के साथ ही कुहाड़ापीर से कोतवाली तक के पांच हजार से अधिक व्यापारी और इन दुकानों के हजारों कर्मचारी, कारीगर तथा उन पर आश्रित सारे खानाबदोश हो जाएंगे।

ओवरब्रिज के बजाय अंडरपास बनवाया जाए

दलील दी किके वास्ते शहर विधायक से मिले सेटेलाइट, चौपला और लाल फाटक ओवरब्रिजों का निर्माण कार्य चलने से शहर के व्यापार और ट्रैफिक व्यवस्था का वैसे ही दम निकला हुआ है। लिहाजा व्यापक जनहित में कुतुबखाना ओवरब्रिज निर्माण के प्रस्ताव को अमली जामा पहनाने से तुरंत रोका जाए। ज्यादा ही जरूरी हो तो ओवरब्रिज के बजाय अंडरपास बनवा दिया जाए।

शहर से बाहर शिफ्ट हों रोडवेज बस अड्डा, जिला अस्पताल

ओवरब्रिज बनवाने के बजाय रोडवेज बस अड्डा और जिला अस्पताल शहर से बाहर शिफ्ट कराने और वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े करवाने पर भी व्यापारियों ने जोर दिया। शहर विधायक डा. अरुण कुमार ने व्यापारियों की बातों को ध्यान से सुना और शासन स्तर पर बात कर समस्याओं का सहानुभुति पूर्ण, सर्वस्वीकार्य हल निकलवाने का पूरा आश्वासन दिया है।

Hot this week

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Mohbewala में गर्ल्स हॉस्टल में घुसा ईंटों से लदा ट्रक, बाल-बाल बची छात्राएं

एफएनएन, देहरादून : क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के मोहब्बेवाला में...

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...

Topics

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Mohbewala में गर्ल्स हॉस्टल में घुसा ईंटों से लदा ट्रक, बाल-बाल बची छात्राएं

एफएनएन, देहरादून : क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के मोहब्बेवाला में...

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img