03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हल्दूचौड़ के गांंव में घुसे टस्कर हाथी की करेंट लगने से मौत

  • रास्ते मेंं झूल रहे हाई वोल्टेज बिजली लाइन के तेज करेंट लगने से हुआ हादसा, हड़कंप

एफएनएन, हल्द्वानी: लालकुआं में हल्दूचौड़ इलाके के गांव में घुसे दुर्लभ प्राय टस्कर हाथी की हाई वोल्टेज करेंट की चपेट मेंं आकर दर्दनाक मौत हो गई।

संरक्षित वन क्षेत्र से निकलकर दुर्लभप्राय तस्कर हाथी चारे की तलाश में भटकता हुआ हल्दूचौड़ के बच्ची धर्मा गांव में घुस आया। बताते हैं कि रास्ते में झूल रहे हाई वोल्टेज बिजली लाइन के तार पर पैर पड़ने से जंगली हाथी को तेज करेंट लग गया। करेंट से बुरी तरह झुलसे हाथी ने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। दुर्लभप्राय टस्कर हाथी की करेंट लगने से मौत होने पर वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

मौके पर पहुंचकर वन विभाग की टीम ने जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है। प्रथम दृष्ट्या घटना करेंट लगने की बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है।वन विभागीय कर्मचारी भी घटनास्थल पर मौजूद हैंं। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर घटना हुई, वहां बिजली की हाईवोल्टेजर लाइन के तार काफी नीचे झूल रहे थे।

Hot this week

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Mohbewala में गर्ल्स हॉस्टल में घुसा ईंटों से लदा ट्रक, बाल-बाल बची छात्राएं

एफएनएन, देहरादून : क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के मोहब्बेवाला में...

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img