03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

पुलिस का आईडी कार्ड दिखा देश भर में ठगी की वारदातों को देता था अंजाम ईरानी गैंग

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google
  • बालीवुड एक्टर समेत गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, तीसरा पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार

एफएनएन, देहरादून: पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र में बुजुर्ग महिला से गहने ठगने के मामले में गिरफ्तार ईरानी गैंग के दो ठगों को आज शनिवार को पुलिस देहरादून लेकर आई। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपितों से गहने, वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और पुलिस के  कुछ आईडी कार्ड बरामद किए गए हैं।

इस मामले में पटेल नगर कोतवाली के प्रभारी प्रदीप राणा ने बताया कि ईरानी गैंग के ठग पूरे देश में पुलिस का आईडी कार्ड दिखाकर ठगी की घटनाओं को अंजाम देते थे। यदि मुंबई एरिया में कोई घटना को अंजाम दिया गया तो घटना में ठगे गए गहने बेचने की जिम्मेदारी जाकिर एक्टर की थी, जबकि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड क्षेत्र में इकबाल गहने बेचता था और जाकिर को पैसे देता था। इस मामले में एक और ठग तालिब भी शामिल था, जो कि पुलिस के आने की खबर लगने पर पहले ही फरार हो गया था।

पटेलनगर कोतवाली पुलिस क्षेत्र से महिला से गहने ठगने वाले ईरानी गैंग के दूसरे ठग इकबाल को भी पुलिस ने देवबंद से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों ठगों से गहने और नकदी की रिकवरी की है। पूछताछ में देवबंद से गिरफ्तार इकबाल ने बताया कि वह वारदात को अंजाम देने के लिए मोटरसाइकिल देवबंद से ही लेकर आया था। इससे पहले वह 12 नवंबर को देहरादून पहुंचा था और धारा चौकी क्षेत्र में रेकी करके गया था।

बता दें कि तीन दिसंबर को बाइक पर आए दो युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर बंजारावाला के पास एक वृद्ध महिला से सोने के कंगन, चेन आदि ठग लिए थे। जांच में सामने आया कि ईरानी मोहल्ला, बुराड, मध्य प्रदेश वर्तमान निवासी अंबे सोसायटी ओशिवारा जोगेश्वरी, मुंबई निवासी जाकिर उर्फ सलमान उर्फ एक्टर है जो कि ईरानी गैंग का सरगना है, उसी ने ही ठगी की घटना को अंजाम दिया था। जांच में पता चला कि जाकिर और उसके सदस्यों ने देश के विभिन्न प्रांतों में इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम दिया है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Tehri Road Accident : खाई में गिरी गाड़ी, 8 लोगों की मौके पर मौत

एफएनएन, उत्तराखंड : Tehri Road Accident टिहरी गढ़वाल जिले...

UP Board Result 2026: 10वीं-12वीं का रिजल्ट आज शाम 4 बजे जारी

एफएनएन, उत्तर प्रदेश : UP Board Result 2026 माध्यमिक...

Badrinath Dham के कपाट खुले, भक्ति और श्रद्धा के बीच उमड़ा आस्था का सैलाब

एफएनएन, बदरीनाथ : Badrinath Dham के कपाट गुरुवार सुबह...

Topics

Tehri Road Accident : खाई में गिरी गाड़ी, 8 लोगों की मौके पर मौत

एफएनएन, उत्तराखंड : Tehri Road Accident टिहरी गढ़वाल जिले...

UP Board Result 2026: 10वीं-12वीं का रिजल्ट आज शाम 4 बजे जारी

एफएनएन, उत्तर प्रदेश : UP Board Result 2026 माध्यमिक...

Badrinath Dham के कपाट खुले, भक्ति और श्रद्धा के बीच उमड़ा आस्था का सैलाब

एफएनएन, बदरीनाथ : Badrinath Dham के कपाट गुरुवार सुबह...

Uttarakhand Mahila Aarakshan को लेकर कांग्रेस का बड़ा धरना, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Mahila Aarakshan उत्तराखंड राज्य विधानसभा के...

Rudraprayag Road Accident : 250 मीटर खाई में गिरा वाहन, 3 लोगों की मौत

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag Road Accident उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img