03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सीएम के चुनाव क्षेत्र मेंं पूर्व प्रधान के परिवार के दूल्हे समेत 28 लोग कोरोना संक्रमित

  • लच्छीवाला गांव में शादी के बाद हुए सब संक्रमित, होम आइसोलेशन में भेजे गए

एफएनएन,देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के परिवार सहित कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के साथ उनके विधानसभा क्षेत्र-डोईवाला के एक गांव में हुई शादी के बाद पूर्व महिला ग्राम प्रधान सहित दूल्हे व उनके परिवार के 28 सदस्यों के कोरोना संक्रमित होने का मामला प्रकाश में आया है।

डोईवाला विधान सभा क्षेत्र के लच्छीवाला गांव की पूर्व प्रधान गीता सावन और दूल्हे सहित उनके परिवार के 28 सदस्य कोरोना संक्रमित हुए हैं। अलबत्ता, दुल्हन की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। सभी संक्रमित सदस्यों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। वहीं प्रशासन ने एहतियातन पूरे लच्छीवाला वार्ड नंबर एक की दो गलियों को कंटेनमेंट जोन बना दिया है।

डोईवाला के उप जिलाधिकारी लक्ष्मीराज चौहान ने बताया कि गत 10 दिसंबर को लच्छीवाला वार्ड नंबर एक निवासी अनिल सावन के बेटे की शादी थी। पूर्व प्रधान गीता सावन भी उनके परिवार की ही सदस्य हैं। शादी समारोह में पारिवारिक सदस्य और रिश्तेदार शामिल हुए थे। दो दिन पूर्व दूल्हे सहित तीन सदस्यों को कोरोना के लक्षण नजर आए तो उन्होंने कोरोना टेस्ट कराया, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई। इसके बाद अन्य लोगों के नमूने भी लिए गए।

इस प्रकार अब तक दूल्हे सहित 28 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 24 संक्रमित इसी वार्ड नंबर एक में रहते हैं और चार अन्य संक्रमित और लच्छीवाला के टोंगिया नयागांव में रहते हैं। एहतियातन वार्ड नंबर एक में पूर्व प्रधान के साथ वाली दोनों गलियों को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम शादी में शामिल हुए अन्य रिश्तेदारों के बारे में भी पूछताछ कर रही है। जल्द उनके भी नमूने लिये जाएंगे।

Hot this week

Topics

Dr. Dhal Singh Bisen : मध्य प्रदेश की राजनीति से उत्तराखंड के राज्यपाल तक का सफर

एफएनएन, सिवनी : मध्य प्रदेश की राजनीति में लंबे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img