03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

किच्छा में बैलगाड़ी पर सिलेंडर रखकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

अलतमश मालिक, किच्छा : पेट्रोल-डीजल और गैस के दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण तनेजा के नेतृत्व में बैलगाड़ी पर गैस सिलेंडर रखकर किए गए इस प्रदर्शन की क्षेत्र में काफी चर्चा रही। इस मौके पर पूर्व दर्ज मंत्री गणेश उपाध्याय ने कहा कि सरकार जनहित के विपरीत कार्य कर रही है। पेट्रो पदार्थों और गैस सिलेंडर पर अचानक दामों में बेतहाशा वृद्धि इसका बड़ा उदाहरण है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार को जन विरोधी करार दिया। कांग्रेस के प्रदेश सचिव संजीव कुमार सिंह ने केंद्र और प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, बंटी पपनेजा, गुड्डू तिवारी किन्नू शुक्ला, जावेद जक्कू, फिरदोस सलमानी, रिजवान अंसारी आदि मौजूद थे।

Hot this week

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...

Topics

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Mohbewala में गर्ल्स हॉस्टल में घुसा ईंटों से लदा ट्रक, बाल-बाल बची छात्राएं

एफएनएन, देहरादून : क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के मोहब्बेवाला में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img