03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

देहरादून में ठंड ने छुड़ाई कंपकंपी, 5.6 डिग्री तक लुढ़का पारा

  • दिन भर खिली रही धूप, रात में कोहरा, सर्दी बढ़ने से लोग हुए बेहाल, गुरुवार रात में और बढ़ेगी ठंड

एफएनएन, देहरादूनः राजधानी देहरादून और आसपास के इलाकों में बुधवार रात भीषण ठंड ने कंपकंपी छुड़ा दी। सीजन में पहली बार रात का तापमान छह डिग्री से भी नीचे पहुंच गया, जिससे ठंड बढ़ गई। मौसम विभाग ने आज रात भी ठंड  इजाफा होने का अनुमान जताया है।

बुधवार को पूरे दिन राजधानी क्षेत्र में अच्छी धूप खिली रही। दिन में अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री तक पहुंच गया। हालांकि शाम होते ही तेज ठंडी तेज हवाएं चलने लगी और तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई। रात होते-होते ठंड काफी अधिक बढ़ गई। इस दौरान कई इलाकों में कोहरा भी छाने लगा। रात को न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
मौसम केंद्र के आंकड़ों के अनुसार बुधवार की रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही। हालांकि गुरुवार को ठंड में और भी इजाफा होने का अनुमान है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान लुढ़ककर चार डिग्री के आसपास रह सकता है। इससे रात को ठंड में और भी बढ़ेगी।
मौसम केंद्र निर्देशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले कुछ दिन इसी तरह का मौसम रहेगा। ठंड में लगातार बढ़ोतरी होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि दिन के तापमान में भी कमी आने का अनुमान है। अगले कुछ दिनों के दौरान मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और पहाड़ों में पाला बढ़ेगा।

 

Hot this week

Haridwar में 11 माह की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी फरार; एम्स ऋषिकेश में चल रहा इलाज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar धर्मनगरी हरिद्वार से एक बेहद...

Topics

Badrinath Dham के कपाट आज रात 9:37 बजे होंगे बंद, इसी के साथ संपन्न होगी चारधाम यात्रा

एफएनएन, बदरीनाथ : Badrinath Dham उत्तराखंड के प्रसिद्ध तीर्थस्थल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img